लखनऊ में सुबह से बारिश, छाए काले बादल: दिन में तेज हवा के साथ बरसात का यलो अलर्ट, अगले 2 दिन बदला रहेगा मौसम - Lucknow News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Weather Update | Rain & Cyclone Alert | Temperature Drops लखनऊ में सुबह से बारिश, छाए काले बादल:दिन में तेज हवा के साथ बरसात का यलो अलर्ट, अगले 2 दिन बदला रहेगा मौ…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Lucknow Weather Update | Rain & Cyclone Alert | Temperature Drops
लखनऊ में सुबह से बारिश, छाए काले बादल:दिन में तेज हवा के साथ बरसात का यलो अलर्ट, अगले 2 दिन बदला रहेगा मौसम
- कॉपी लिंक
लखनऊ में शुक्रवार सुबह से ही मौसम बदला हुआ है। आसमान में काले बादल छाए हैं और कई इलाकों में बारिश हो रही है। गुरुवार से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शुक्रवार सुबह भी जारी है। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते तापमान सामान्य से कम बना हुआ है और मौसम में ठंडक महसूस हो रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को दिनभर तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं। हवा की रफ्तार करीब 40 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। आज अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
अगले दो दिन भी लखनऊ में मध्यम से तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसके बाद मौसम साफ होने की संभावना है।
आज के मौसम की 5 तस्वीरें देखिए…
मौसम की गुरुवार की 3 तस्वीरें देखिए…
सामान्य से कम रहा पारा
लखनऊ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 92 फीसदी व न्यूनतम आर्द्रता 65 फीसदी रही। दिन में 0.3 मिलीमीटर बरसात हुई, हालांकि दोपहर से रात तक बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। इस बीच तेज हवा भी चलती रही।
तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंडक
उड़ीसा और आंध्र प्रदेश के तट पर बने मौसम सिस्टम का असर अब उत्तर प्रदेश में दिखने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से उठा यह सिस्टम उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में 27 सितंबर तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।
बारिश और तेज हवाओं के चलते दिन के तापमान में गिरावट आएगी। इससे लखनऊ में ठंडक बढ़ने के आसार हैं।
मौसम हुआ सुहावना
लखनऊ में गुरुवार को हुई बारिश के कारण दिन के अधिकतम तापमान में करीब 3.4 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना रहेगा।
बारिश से मानसून के कोटे की भरपाई
मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान चलने वाली तेज सतही हवाओं और मूसलाधार बारिश से राज्य में अब तक मानसून की बारिश में रही 6% की कमी की भरपाई होने की उम्मीद है। प्रशासन ने बारिश और तेज हवाओं के अलर्ट को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कल का मौसम: चक्रवात अर्नब के चलते यूपी में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी - up weather heavy rain alert in uttar pradesh due to cyclone arnab

यूपी के 17 जिलों में भारी बारिश और तूफान का ऑरेंज अलर्ट, 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

यूपी: पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; यहां हो सकता है वज्रपात


