लखनऊ में चक्रवात का असर: दिन बारिश के साथ आंधी का अलर्ट, गिरा पारा, बढ़ी ठंड - Lucknow News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Weather Update | Rain & Cyclone Alert | Temperature Drops लखनऊ में चक्रवात का असर:दिन बारिश के साथ आंधी का अलर्ट, गिरा पारा, बढ़ी ठंड - कॉपी लिंक लखनऊ में सुबह से…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Lucknow Weather Update | Rain & Cyclone Alert | Temperature Drops
लखनऊ में चक्रवात का असर:दिन बारिश के साथ आंधी का अलर्ट, गिरा पारा, बढ़ी ठंड
- कॉपी लिंक
लखनऊ में सुबह से काले बादल छाए हुए हैं। गुरुवार से ही बरसात का सिलसिला बना हुआ है। तड़के सुबह के समय भी बूंदाबादी हो रही। तापमान सामान्य से कम हो गया है। इसके कारण ठंड का असर बना हुआ है। दिन में 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा के साथ बारिश का सिलसिला दिनभर बना रहेगा। अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। मौसम विभाग की तरफ से दिन में बरसात का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। आने वाले दो दिनों तक मध्यम से भारी बारिश का सिलसिला बना रहेगा। इसके बाद मौसम साफ होगा।
सामान्य से कम रहा पारा
लखनऊ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 92 फीसदी व न्यूनतम आर्द्रता 65 फीसदी रही। दिन में 0.3 मिलीमीटर बरसात हुई, हालांकि दोपहर से रात तक बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। इस बीच तेज हवा भी चलती रही।
तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंडक
उड़ीसा और आंध्र प्रदेश के तट पर आए चक्रवाती अवदाब (डिप्रेशन) का असर अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत पूरे राज्य में दिखने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से उठा यह सिस्टम उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में पूर्वी उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से लखनऊ और आसपास के इलाकों में 27 सितंबर तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
तापमान में आई गिरावट, मौसम हुआ सुहावना
लखनऊ में गुरुवार को हुई बारिश के कारण दिन के अधिकतम तापमान में करीब 3.4 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना रहेगा।
बारिश से मानसून के कोटे की भरपाई
मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान चलने वाली तेज सतही हवाओं और मूसलाधार बारिश से राज्य में अब तक मानसून की बारिश में रही 6% की कमी की भरपाई होने की उम्मीद है। प्रशासन ने बारिश और तेज हवाओं के अलर्ट को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी: पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; यहां हो सकता है वज्रपात

यूपी में कैसा रहेगा कल का मौसम? कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी - up weather alert heavy rain and strong winds forecast by imd

Prayagraj Weather : विदाई से पहले प्रयागराज, प्रतापगढ़ में बादलों ने डाला डेरा, अगले तीन-चार दिन और होगी बारिश - prayagraj weather returning monsoon rain before departure relief from heat


