वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 कर्मचारी घायल; सिक्योरिटी चेकिंग में फायरिंग से हड़कंप
वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 कर्मचारी घायल; सिक्योरिटी चेकिंग में फायरिंग से हड़कंप चेकिंग के दौरान लाइसेंसी पिस्टल की जांच और राउंड की काउंटिंग किए जाने के दौरान आकस्मिक रूप से फायर हो गया. By ETV Bharat Uttar Prades…

सौजन्य से:- ETV Bharat
वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 कर्मचारी घायल; सिक्योरिटी चेकिंग में फायरिंग से हड़कंप
चेकिंग के दौरान लाइसेंसी पिस्टल की जांच और राउंड की काउंटिंग किए जाने के दौरान आकस्मिक रूप से फायर हो गया.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 16, 2026 at 12:10 PM IST
|Updated : August 16, 2026 at 1:08 PM IST
वाराणसी: बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार सुबह अचानक गोली चल गई. हादसे में सिक्योरिटी स्टॉफ की महिला सदस्य और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए हैं. दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी यात्री को हिरासत में ले लिया है. गोली चलने से काफी देर तक एयरपोर्ट पर हड़कंप जैसी स्थिति बनी रही.
पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन नीतू कादयान द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, 16 अगस्त 2025 यानी रविवार को सुबह करीब 09:30 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, वाराणसी पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX1810 से वाराणसी से मुंबई यात्रा करने वाले यात्री कमलेश राय, निवासी जनपद आजमगढ़, अपनी पत्नी के साथ एयरपोर्ट पहुंचे थे.
यात्री अपने साथ लाइसेंसी पिस्टल लेकर आए थे. चेकिंग के दौरान लाइसेंसी पिस्टल की जांच और राउंड की काउंटिंग किए जाने के दौरान आकस्मिक रूप से फायर हो गया. फायर से निकला राउंड चेकिंग कर रही महिला के पैर और पास खड़े एक अन्य व्यक्ति के अंगूठे में लग गया, जिससे दोनों घायल हो गए.
दोनों घायलों को उपचार के लिए निजी हॉस्पिटल भेजा गया है. घटना की सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन महोदया और सहायक पुलिस आयुक्त पिंडरा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर उपस्थित हैं. घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा रही है. प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है.
स्थानीय फूलपुर थाने की पुलिस की मानें तो उनका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. वहीं, एयरपोर्ट डायरेक्टर पुनीत गुप्ता ने बताया कि जल्द ही घटना की डिटेल जारी की जाएगी.
यह भी पढे़ं: UP के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 48 घंटे सक्रिय मानसून; लखनऊ में झमाझम बरसात
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

आरपीएफ बैंड की धुनों से गूंजा प्रयागराज जंक्शन

वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल

गोल्ड मेडल विजेता अस्मिता को CM योगी ने किया सम्मानित: बोले- जूडो में जीतकर यूपी पुलिस के साथ प्रदेश को नई पहचान दी है - Ghaziabad News


