होमक्राइमगोल्ड मेडल विजेता अस्मिता को CM योगी ने किया सम्मानित: बोले- जूडो में जीतकर यूपी पुलिस के साथ प्रदेश को नई पहचान दी है - Ghaziabad News
क्राइम

गोल्ड मेडल विजेता अस्मिता को CM योगी ने किया सम्मानित: बोले- जूडो में जीतकर यूपी पुलिस के साथ प्रदेश को नई पहचान दी है - Ghaziabad News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Ghaziabad - Gold Medal Winner Asmita Day Honoured By CM Yogi In Lucknow | UP Police गोल्ड मेडल विजेता अस्मिता को CM योगी ने किया सम्मानित:बोले- जूडो में जीतकर यूपी पुलिस के साथ प्रद…

Dainik Bhaskar के अनुसार16 अगस्त 2026 को 06:55 am बजे
गोल्ड मेडल विजेता अस्मिता को CM योगी ने किया सम्मानित:  बोले- जूडो में जीतकर यूपी पुलिस के साथ प्रदेश को नई पहचान दी है - Ghaziabad News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Ghaziabad

- Gold Medal Winner Asmita Day Honoured By CM Yogi In Lucknow | UP Police

गोल्ड मेडल विजेता अस्मिता को CM योगी ने किया सम्मानित:बोले- जूडो में जीतकर यूपी पुलिस के साथ प्रदेश को नई पहचान दी है

- कॉपी लिंक

कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में जूडो में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली गाजियाबाद पुलिस की दरोगा अस्मिता डे को स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ में सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्मिता ने यूपी पुलिस के साथ उत्तर प्रदेश को भी नई पहचान दी है।

अस्मिता ने मुख्यमंत्री से कहा कि त्रिपुरा से आकर यूपी पुलिस में नौकरी मिली। इसी नौकरी के साथ उन्हें खेल में आगे बढ़ने का मौका मिला और वह कॉमनवेल्थ गेम्स तक पहुंचीं। मुख्यमंत्री ने उनकी सफलता का श्रेय उनकी मेहनत को दिया।

डीजीपी बोले- अस्मिता ने यूपी पुलिस का नाम देश ही नहीं, बल्कि दुनिया में रोशन किया है

स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ पुलिस मुख्यालय में डीजीपी राजीव कृष्ण ने भी अस्मिता डे का स्वागत किया। कार्यक्रम में डीजी पीएसी आलोक सिंह और आईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह मौजूद रहे।

डीजीपी ने अस्मिता से कहा कि उन्होंने यूपी पुलिस का नाम देश ही नहीं, बल्कि दुनिया में रोशन किया है।

इसके बाद उन्होंने पूछा- "आप डीएसपी बनेंगी?" अस्मिता ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया- "क्यों नहीं सर।" इस पर वहां मौजूद अधिकारी हंस पड़े। अधिकारियों ने बताया कि अस्मिता का प्रमोशन होना है और जल्द इसकी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

पुलिस गोल्ड डिस्क से किया सम्मानित

अस्मिता को पुलिस गोल्ड डिस्क देकर सम्मानित किया गया। डीजीपी ने उनसे परिवार और खेल की तैयारी के बारे में भी बात की। उन्होंने पूछा कि कॉमनवेल्थ जाने से पहले क्या उन्हें गोल्ड जीतने का भरोसा था।

अस्मिता ने बताया कि उन्हें अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा था। ट्रेनिंग के दौरान कोच और साथी खिलाड़ी भी उनकी जीत को लेकर आश्वस्त थे। फाइनल से पहले भी उन्हें हार का डर नहीं लगा और उन्होंने गोल्ड मेडल जीत लिया।

2023 में कांस्टेबल बनकर यूपी पुलिस में आईं

अस्मिता मूल रूप से त्रिपुरा के बेलोनिया की रहने वाली हैं। गाजियाबाद के एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजकरण नायर के मुताबिक, उन्होंने 28 जुलाई 2023 को गाजियाबाद पुलिस में कांस्टेबल के पद पर ज्वाइन किया था। उनकी पोस्टिंग पुलिस लाइन में हुई थी। इसी दौरान भोपाल में उनकी खेल की ट्रेनिंग चलती रही।

राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड जीतने के बाद उन्हें आउट ऑफ टर्न प्रमोशन मिला। 23 मार्च 2026 को वह दरोगा बनीं।

अस्मिता ने कहा, “मेरे पिता साइकिल मैकेनिक थे। मैं सीएम योगी जी का धन्यवाद करना चाहती हूं। यूपी पुलिस की नौकरी से मुझे सहारा मिला। इसी की बदौलत मैं यहां तक पहुंची और गोल्ड जीत सकी।”

800 मीटर छोड़ जूडो को बनाया करियर

अस्मिता पहले 800 मीटर दौड़ की एथलीट थीं। जिला स्तरीय ट्रायल के दौरान उनका रुझान जूडो की तरफ बढ़ा। इसके बाद उन्होंने एथलेटिक्स छोड़कर जूडो को अपना खेल बना लिया।

उन्होंने भोपाल के भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय केंद्र में कोच यशपाल सोलंकी की देखरेख में ट्रेनिंग ली। फिलहाल वह केंद्र सरकार की टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम के विकास समूह का हिस्सा हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

पिता की मौत के बाद लगा सब खत्म हो गया

अस्मिता ने बताया कि पिता के निधन के बाद उन्हें लगा था कि सब कुछ खत्म हो गया। लेकिन दो महीने बाद एशियन गेम्स के ट्रायल हुए। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल किया।

उन्होंने कहा कि यह गोल्ड मेडल उनके लिए ही नहीं, बल्कि उनके राज्य और देश के लिए भी खास है। उन्होंने अपना पदक पिता और कोच को समर्पित किया। साथ ही उन सभी लोगों का आभार जताया, जिन्होंने मुश्किल समय में उनका साथ दिया।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें