वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल वाराणसी एयरपोर्ट पर हथियार की जांच के दौरान अचानक गोली चल गई. घटना में दो AAICLAS स्क्रीनर्स घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस जांच जारी…

सौजन्य से:- ABP News
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर हथियार की जांच के दौरान अचानक गोली चल गई. घटना में दो AAICLAS स्क्रीनर्स घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस जांच जारी है.
वाराणसी एयरपोर्ट पर रविवार (16 अगस्त 2026) को हथियार की जांच के दौरान अचानक गोली चल गई. इस घटना में एयरपोर्ट पर तैनात दो AAICLAS स्क्रीनर्स घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. वाराणसी एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, घटना सुबह करीब 9:30 बजे की है. मुंबई जाने वाली IX-1810 फ्लाइट में सफर करने वाला एक यात्री अपनी पत्नी के साथ एयरपोर्ट पहुंचा था. यात्री ने विमान में ले जाने वाले हथियार की घोषणा की थी.
अथॉरिटी के मुताबिक, हथियार की जांच के दौरान यात्री से अचानक एक राउंड फायर हो गया. गोली चलने से दो AAICLAS स्क्रीनर्स घायल हो गए. घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया. उनकी स्थिति को लेकर फिलहाल एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से डिटेल जानकारी सामने नहीं आई है.
पुलिस को दी गई सूचना
घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हथियार से गोली किस परिस्थिति में चली और सुरक्षा प्रक्रिया के दौरान किन नियमों का पालन किया गया, इसकी भी जांच की जा रही है. एयरपोर्ट अथॉरिटी के बयान के अनुसार, मामले में आगे की जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आ सकती है.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

वाराणसी में बढ़ा गंगा का जलस्तर; नाव संचालन पर रोक, जल पुलिस की 24 घंटे पेट्रोलिंग

UP News: रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनका बलिदान युवाओं के लिए प्रेरणा

यूपी पुलिस एनकाउंटर: मुमताज हत्याकांड के मुख्य आरोपी को लगी गोली; टीम को 25 हजार का इनाम


