होमक्राइमयूपी पुलिस एनकाउंटर: मुमताज हत्याकांड के मुख्य आरोपी को लगी गोली; टीम को 25 हजार का इनाम
क्राइम

यूपी पुलिस एनकाउंटर: मुमताज हत्याकांड के मुख्य आरोपी को लगी गोली; टीम को 25 हजार का इनाम

यूपी पुलिस एनकाउंटर: मुमताज हत्याकांड के मुख्य आरोपी को लगी गोली; टीम को 25 हजार का इनाम मुमताज हत्याकांड के मुख्य आरोपी रानू ने खुद को घिरा हुआ पाकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली ल…

Hindustan के अनुसार16 अगस्त 2026 को 08:55 am बजे
यूपी पुलिस एनकाउंटर: मुमताज हत्याकांड के मुख्य आरोपी को लगी गोली; टीम को 25 हजार का इनाम

सौजन्य से:- Hindustan

यूपी पुलिस एनकाउंटर: मुमताज हत्याकांड के मुख्य आरोपी को लगी गोली; टीम को 25 हजार का इनाम

मुमताज हत्याकांड के मुख्य आरोपी रानू ने खुद को घिरा हुआ पाकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है। DCP ने बताया कि आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम था। यह आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम को दिया जाएगा।

UP Police Encounter: उत्तर प्रदेश में फिर एनकाउंटर हुआ है। यहां बीते 8 अगस्त को साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में चर्चित मुमताज हत्याकांड के फरार मुख्य आरोपित सोहेल उर्फ रानू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पैरों में गोली लगी है । बीते एक हफ्ते से पुलिस की चार टीमें लगातार उसका पीछा कर रही थीं। वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि शनिवार देर रात आरोपी के बारे में जानकारी मिली जिस पर पुलिस की टीमों ने उसकी घेराबंदी की। इसी दौरान आरोपी कुंडौली गांव के पास बाइक से आता दिखा।

पुलिस के मुताबिक खुद को घिरा हुआ पाकर उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। डीसीपी ने बताया कि आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम था। यह इनाम आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम को दिया जाएगा। पुलिस का मानना है कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तार के बाद अब मुमताज की हत्या का खुलासा हो सकेगा। पुलिस आरोपित से पूछताछ करेगी।। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मुमताज की हत्या, पत्नी को अधमरा कर गए थे आरोपी

कानपुर के साढ़ के देवसढ़ गांव में 8 अगस्त की देर रात घर की दीवार फांदकर घुसे आरोपियों ने सोते समय दंपती पर कुल्हाड़ी, चाकू और डंडों से हमला बोल दिया। पत्नी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी मिली कि आरोपियों ने पांच महीने की बच्ची की हत्या की धमकी देकर महिला के जेवर उतरवा लिए और घर में खड़ी बाइक और डीवीआर लेकर फरार हो गए। घायल पति-पत्नी को सीएचसी के बाद हैलट में भर्ती कराया गया था यहां युवक मुमताज की मौत हो गई थी। मुमताज उर्फ कल्लू (27) दो साल पहले ही सऊदी से लौटा था और कानपुर की एक डेयरी का वाहन चला रहा था। पत्नी शाहजहां के साथ रहता था। दोनों की पांच महीने की बेटी है।

पहले भी एक आरोपी के पैर में लगी थी गोली

देवसढ़ में मुमताज की हत्या-लूट के मामले में पत्नी शाहजहां ने मुमताज के चचेरे भाई सुहेल उर्फ रानू खान और उसके साथी पर आरोप लगाया था। सीसीटीवी में रानू और दलेलपुर निवासी आशीष पासवान उर्फ काशी मुमताज की बाइक से भागते दिखे थे। आशीष के पिता ओमप्रकाश बिधनू थाने में चौकीदार हैं। पुलिस को 10 अगस्त की सुबह 4:30 बजे आशीष की लोकेशन साढ़ के दरगाही लाल पुल पर मिली। डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने बताया कि पुलिस ने घेराबंदी की तो आशीष ने फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में आशीष के दोनों पैरों में गोली लगी थी। उसे भी अस्पताल भेजा गया था। उसके पास से एक तमंचा, कारतूस और बाइक मिली थी।

यह है पूरा मामला

साढ़ के देवसढ़ का 28 वर्षीय मुमताज गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में घर बनाकर पत्नी शाहजहां और पांच महीने की बेटी के साथ रहता था। पुलिस के मुताबिक 8 अगस्त की देर रात चचेरा भाई रानू खान अपने दोस्त आशीष पासवान के साथ उसके घर में घुसा और पत्नी के सामने ही उसकी पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। हत्यारोपित पत्नी शाहजहां की पहनी हुई चेन और पायल उतरवाकर और बाइक और डीवीआर लेकर भाग निकले थे। पत्नी शाहजहां ने भी रानू को पहचाना था।

लेखक के बारे में

Ajay Singhअजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें