'24 घंटे में मिले मुआवजा, फील्ड पर उतरकर तत्काल सर्वे किया जाए', यूपी में बारिश का कहर, एक्शन मोड में CM योगी
यूपी में भारी बारिश और आकाशीय बिजली से हुए नुकसान पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कड़ा संज्ञान लिया है। सीएम ने अफसरों को तुरंत फील्ड में उतरने और पीड़ितों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने के सख्त निर्देश दिए हैं। हेमेन्द्र त्रि…

सौजन्य से:- Navbharat Times
यूपी में भारी बारिश और आकाशीय बिजली से हुए नुकसान पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कड़ा संज्ञान लिया है। सीएम ने अफसरों को तुरंत फील्ड में उतरने और पीड़ितों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने के सख्त निर्देश दिए हैं।
हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून के शुरू होते ही बारिश ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया था। लिहाजा, अब बारिश के इसी विकराल रूप और आकाशीय बिजली से हुए जान-माल के नुकसान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी तरह एक्शन मोड में आ गए हैं।
प्रदेश के सभी 75 जिलों में मौसम विभाग के बारिश अलर्ट और कई इलाकों में इस बारिश से हुई तबाही के बीच CM योगी ने शासन और प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने के कड़े निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि आपदा की इस घड़ी में अधिकारी दफ्तरों में बैठने के बजाय तुरंत फील्ड पर उतरें और प्रभावित परिवारों को हर संभव राहत व सहायता पहुंचाने का काम करें।
अधिकारियों को निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि अतिवृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि, पशुहानि और मकान या फसलों के आर्थिक नुकसान का अफसरों की ओर से फील्ड पर उतरकर तत्काल सर्वे किया जाए। इतना ही नहीं, इस भीषण बारिश से प्रभावित हुए परिवारों को 24 घंटे के भीतर अनिवार्य रूप से सरकारी सहायता राशि व मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। सीएम योगी ने कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी खुद फील्ड में जाकर पीड़ितों से सीधा संवाद बनाए रखें और राहत व बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रदेशवासियों से सतर्क रहने की अपील भारी बारिश के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों से भी विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। सीएम योगी ने कहा कि आकाशीय बिजली चमकने और खराब मौसम के दौरान लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। इसके अलावा, नदियों और जलाशयों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए वहां स्नान करने या जाने से बचने की सख्त सलाह दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय हादसे से बचा जा सके।
लेखक के बारे मेंविशाल चौबेविशाल चौबे नवभारतटाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत हैं। विशाल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम, शासन और व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल का अनुभव हासिल कर चुके हैं। उन्होंने अप्रैल 2025 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन ज्वॉइन किया था। विशाल चौबे ने टाइम्स ग्रुप से पहले लाइव यूपी न्यूज 24 और दैनिक भास्कर में काम किया है। उन्हें इससे पहले मध्य प्रदेश विधानसभा इलेक्शन और यूपी नगर निकाय चुनाव में रिपोर्टिंग करने का भी मौका मिला।
विशेषज्ञता- अपराध जगत से जुड़ी खबरों को तहकीकात के साथ पेश करने का खासा अनुभव है। इसके अलावा सियासी उठापटक से जुड़े राजनीतिक विश्लेषण और ओपनियन भी करते रहते हैं।
पत्रकारिता अनुभव: डिजिटल मीडिया में 4 साल से कार्यरत
शिक्षा- विशाल चौबे ने लखनऊ यूनिवर्सिटी के लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्ट्डीज कॉलेज से पत्रकारिता और जनसंचार में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में MA किया है। विशाल चौबे मूलरूप से महराजगंज जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

वाराणसी में बढ़ा गंगा का जलस्तर; नाव संचालन पर रोक, जल पुलिस की 24 घंटे पेट्रोलिंग

UP News: रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनका बलिदान युवाओं के लिए प्रेरणा

यूपी पुलिस एनकाउंटर: मुमताज हत्याकांड के मुख्य आरोपी को लगी गोली; टीम को 25 हजार का इनाम


