महिला ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश की अंडर-19 T-20 टीम का एलान, आगरा की सान्वी भाटिया बनीं कप्तान - uttar pradesh u19 womens t20 team announced for bcci trophy sanvi bhatiya will be captain
महिला ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश की अंडर-19 T-20 टीम का एलान, आगरा की सान्वी भाटिया बनीं कप्तान उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने बीसीसीआई की अंडर-19 टी-20 वूमेंस ट्रॉफी के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। Hig…

सौजन्य से:- Jagran
महिला ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश की अंडर-19 T-20 टीम का एलान, आगरा की सान्वी भाटिया बनीं कप्तान
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने बीसीसीआई की अंडर-19 टी-20 वूमेंस ट्रॉफी के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की है।
HighLights
- यूपीसीए ने 16 सदस्यीय अंडर-19 वूमेंस टी-20 टीम घोषित की।
- टीम में कानपुर की चार खिलाड़ी, आगरा की सान्वी कप्तान बनीं।
- पहला मैच 9 अक्टूबर को मुंबई में बिहार के खिलाफ होगा।
जागरण संवाददाता, कानपुर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की अंडर-19 टी-20 वूमेंस ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने प्रदेश की 16 सदस्यीय वूमेंस टीम की घोषणा की।
टीम में कानपुर की चार, लखनऊ की तीन, सहारनपुर, मेरठ व आगरा की दो-दो तथा मुरादाबाद, अलीगढ़ की खिलाड़ी टीम में जगह बनाने में सफल रहीं। नए सीजन में उत्तर प्रदेश की टीम नौ अक्टूबर को मुंबई में बिहार के साथ होने वाले मुकाबले से अभियान की शुरुआत करेगा।
यूपीसीए के मुताबिक, इलीट बी ग्रुप में उत्तर प्रदेश का मुकाबला पंजाब, उत्तराखंड, चंडीगढ़ व आंध्र प्रदेश की टीम से होंगे।
ट्रायल मैच व प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश की 16 सदस्यीय टीम व चार नेट गेंदबाज की घोषणा की गई। टीम की कमान आगरा की सान्वी भाटिया व उप कप्तानी अलीगढ़ की शुभांगी याग्निक को सौंपी गई।
टीम में लखनऊ की प्रियांशी यादव, भूमिका, प्रिशा गुप्ता, मेरठ की रिया भाटी व ज्योति बालियान, आगरा की भारती सिंह, कानपुर की निशा वर्मा, सिद्धि मिश्रा, नंदिनी सिंह व विदुषी मिश्रा मुरादाबाद की शुभ चौधरी, सहारनपुर की दिशा, वंशिका, अरिषा मुस्तफा को जगह मिली।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यश दयाल की वापसी, रिंकू सिंह भी उसी टीम में, नए नवेले खिलाड़ी को मिली कप्तानी, यूपी के रणजी स्क्वॉड का ऐलान

रणजी ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश की टीम का एलान, आर्यन जुयाल बने कप्तान; रिंकू सिंह और कार्तिक त्यागी भी शामिल - uttar pradesh ranji team announced aryan juyal captain rinku singh kartik tyagi jeeshan ansari

श्रेयस अय्यर की रैंकिंग में बड़ी छलांग, लखनऊ में शतक लगाकर 18 पायदान ऊपर पहुंचे


