यूपी में घर-घर पहुंचेंगे BLO, छूटे और युवा वोटरों के लिए चलेगा अभियान; हुआ ये ऐलान
यूपी में घर-घर पहुंचेंगे BLO, छूटे और युवा वोटरों के लिए चलेगा अभियान; हुआ ये ऐलान उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बुधवार को वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए चलाए जाने वाले विशेष अभियान को लेकर राजन…

सौजन्य से:- Hindustan
यूपी में घर-घर पहुंचेंगे BLO, छूटे और युवा वोटरों के लिए चलेगा अभियान; हुआ ये ऐलान
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बुधवार को वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए चलाए जाने वाले विशेष अभियान को लेकर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। यूपी में अब मतदाता सूची में छूटे हुए और फर्स्ट टाइम वोटरों के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद जारी हुई मतदाता सूची में छूटे हुए और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं का नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। मतदाता सूची का एक जनवरी 2027 को आधार मानकर संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जाएगा यानी एक जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा इसमें अपना नाम जुड़वा सकेंगे और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में वोट भी डाल सकेंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने बुधवार को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए चलाए जाने वाले विशेष अभियान को लेकर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने बैठक में बताया कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण कराए जाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग से अनुरोध किया गया है। यूपी में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 10 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची जारी की गई थी।
ऐसे में अब मतदाता सूची में छूटे हुए और फर्स्ट टाइम वोटरों के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। ऐसे मतदाता जिनका नाम पहले की मतदाता सूची में तो था लेकिन एसआईआर की प्रक्रिया खत्म होने के बाद जारी की गई अंतिम मतदाता सूची में नहीं है तो उन्हें घर-घर जाकर बीएलओ खोजेंगे और उनका नाम जोड़ा जाएगा। घर-घर भ्रमण के दौरान छूटे हुए, प्रथम बार एवं युवा पात्र मतदाताओं के फॉर्म-6 भरवाकर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराया जाएगा। चिह्नित हुए मतदाताओं की सूची मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल अधिकारियों से भी साझा की जाएगी। जिससे पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने को उन्हें अतिरिक्त अवसर मिल सके। बैठक में भाजपा, सपा, कांग्रेस, अपना दल (एस), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, बसपा व आप के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बूथ स्तर पर लगाए जाएंगे विशेष कैंप
सीईओ ने कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए बूथ स्तर पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। रात्रि आश्रम स्थलों, लेबर कॉलोनियों, आश्रयहीन और वंचित लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने को विशेष रूप से कैंप लगाए जाएंगे। शिक्षण संस्थानों और स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क, स्वीप गतिविधियों और नियमित प्रेस ब्रीफिंग के माध्यम से अधिक से अधिक जागरूकता फैलाई जाएगी।
ससुराल वाले क्षेत्र में जुड़वाए जाएंगे महिलाओं के नाम
ऐसी महिलाएं जिनकी शादी के बाद ससुराल वाले क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़ा है, उनका नाम भी जुड़वाया जाएगा। नए भरवाए जा रहे फॉर्मों को राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों से साझा किया जाएगा। वहीं बूथ पर विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे। एक महीने में सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में यह काम पूरा करेंगे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

बस से लखनऊ जायेंगे बसपा कार्यकर्ता

कानपुर बना सौर ऊर्जा का नया केंद्र: 'सूर्य घर योजना' में यूपी में मिला तीसरा स्थान, 53 हजार घरों में लगे सोलर प्लांट

लखनऊ पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की बनाई रणनीति


