वाराणसी से फिर उड़ान भरेगी स्पाइसजेट: 18 अक्तूबर से पांच शहरों के लिए शुरू होगी सेवा, इस वजह से बंद हुई थी
वाराणसी से फिर उड़ान भरेगी स्पाइसजेट: 18 अक्तूबर से पांच शहरों के लिए शुरू होगी सेवा, इस वजह से बंद हुई थी वाराणसी एयरपोर्ट से अक्तूबर में फिर स्पाइस जेट की सेवा शुरू होगी। विंटर शेड्यूल में पांच उड़ानें मिलेंगी। बता दें…

सौजन्य से:- Amar Ujala
वाराणसी से फिर उड़ान भरेगी स्पाइसजेट: 18 अक्तूबर से पांच शहरों के लिए शुरू होगी सेवा, इस वजह से बंद हुई थी
वाराणसी एयरपोर्ट से अक्तूबर में फिर स्पाइस जेट की सेवा शुरू होगी। विंटर शेड्यूल में पांच उड़ानें मिलेंगी। बता दें कि जून में एविएशन टर्बाइन फ्यूल महंगा होने के कारण अस्थाई रूप से सेवा बंद हुई थी।
विस्तार
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से जून में बंद हुई स्पाइस जेट की सेवा 18 अक्तूबर से शुरू होने जा रही है। विंटर शेड्यूल में स्पाइस जेट की ओर से यात्रियों को 5 शहरों के लिए उड़ान सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। पहले वाराणसी से स्पाइस जेट की सिर्फ तीन शहरों दिल्ली, मुंबई और पुणे के लिए ही विमान सेवा थी।
रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध के कारण जून में विमानों के ईंधन एविएशन टर्बाइन फ्यूल के दाम में काफी बढ़ोतरी हो गई थी। यात्रियों की भी कमी थी। स्पाइस जेट विमानन कंपनी को घाटा हो रहा था। नुकसान के कारण विमानन कंपनी की ओर से वाराणसी में सभी सेवाओं को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया था। उस दौरान समर शेड्यूल लागू था। तब दिल्ली, मुंबई और पुणे के लिए उड़ान सेवा थी।
स्पाइस जेट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी शेड्यूल के अनुसार वाराणसी से तीन महीने बाद पहली उड़ान 18 अक्तूबर को शुरू होगी। स्पाइस जेट की पहली उड़ान संख्या एसजी 526 होगी जो वाराणसी से सीधा पुणे जाएगी। ऐसे ही दिल्ली के लिए सीधी उड़ान संख्या एसजी 616 और हैदराबाद के लिए सीधी उड़ान संख्या एसजी 688 होगी। मुंबई और अहमदाबाद के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट मिलेगी जो दिल्ली होकर जाएगी।
25 जून को बंद हुई थी सेवा, मुंबई के लिए थी अंतिम उड़ान
वाराणसी से स्पाइस जेट की अंतिम उड़ान 25 जून को संचालित हुई थी। अंतिम उड़ान संख्या एसजी 505 गई थी। इस समय उसमें 213 सवार थे। उस दिन मुंबई के विमान में आवागमन मिला कर कुल 428 यात्रियों ने सफर किया था। एविएशन टर्बाइन फ्यूल के महंगे होने और यात्रियों की कमी के कारण सेवा को अस्थाई रूप से बंद किया गया था।
शुरू होने वाली स्पाइस जेट की उड़ानों का विवरण
क्या बोले अधिकारी
स्पाइस जेट की ओर से अक्तूबर में उड़ान सेवाएं शुरू होंगी। उड़ानों का शेड्यूल विमानन कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी है। यात्री बुकिंग करा सकते हैं। हालांकि वाराणसी से विमानों के शुभारंभ की आधिकारिक सूचना या ज्ञापन कंपनी ने जारी नहीं किया है। जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। -पुनीत गुप्ता, एयरपोर्ट निदेशक
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर में एयरबैग न खुलने से युवक की मौत पर उपभोक्ता आयोग का फैसला, कार कंपनी को देनी होगी कार की कीमत - kanpur airbag death consumer commission orders car company payout

कानपुर में तीन दिन बैंक हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक शाखाएं रहेंगी ठप, व्यापारिक कामकाज व वित्तीय लेनदेन पर संकट - kanpur bank strike 3 day closure to hit business finance

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे की राह और होगी आसान; जाजमऊ पुल से जुड़ेगा, NHAI ने किया कंपनी का चयन


