होममनोरंजनहिंदी फ़िल्म ‘हनुमान अंश’ ने 170 करोड़ की कमाई, यूपी के मुख्यमंत्री से हुई बातचीत
मनोरंजन

हिंदी फ़िल्म ‘हनुमान अंश’ ने 170 करोड़ की कमाई, यूपी के मुख्यमंत्री से हुई बातचीत

2 करोड़ रुपये के बजट से बनी ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स‑ऑफ़ पर 170 करोड़ रुपये का ग्रॉस हासिल किया और अपनी टीम लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली। बैठक में फिल्म के अनुभव साझा किए गए और उत्तर प्रदेश में टैक्स‑फ्री घोषणा की संभावना पर चर्चा हुई, जबकि यह फिल्म पहले ही उत्तराखंड में टैक्स‑मुक्त है।

Aaj Tak News के अनुसार8 सितंबर 2026 को 11:31 pm बजे
हिंदी फ़िल्म ‘हनुमान अंश’ ने 170 करोड़ की कमाई, यूपी के मुख्यमंत्री से हुई बातचीत

सौजन्य से:- Aaj Tak News

Sign In

Advertisement

X

फिल्म हनुमान अंश इस समय बॉलीवुड की सबसे ऐतिहासिक फिल्म बन चुकी है. इसने अभी तक आईं सभी हिंदी समेत रीजनल फिल्मों को कमाई के मामले में मात दे दी. 2 करोड़ के छोटे बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 170 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. अब इतिहास बनाने के बाद, फिल्म हनुमान अंश की पूरी टीम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंची.

सीएम योगी ने देखी हनुमान अंश

हनुमान अंश के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी, अपनी पूरी टीम लीड एक्टर शोभिनव सत्य, सिंगर साधू तिवारी संग लखनऊ में थे. वहां वो सीएम ऑफिस गए, जहां उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई. डायरेक्टर विशाल और एक्टर शोभिनव ने सीएम से मुलाकात कर फिल्म से जुड़े अनुभव साझा किए.

इसके बाद स्टारकास्ट ने मुख्यमंत्री से हुई अपनी मुलाकात और बातचीत के बारे में आजतक को भी बताया. सीएम योगी ने फिल्म में गोरखनाथ जी से जुड़ी पंक्तियों वाले अहम दृश्यों को देखा. फिल्म में नीम करोली बाबा और नाथ संप्रदाय के संतों के बीच हुई मुलाकातों का भी चित्रण किया गया है.

डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी का दावा है कि नीम करोली बाबा अपने शुरुआती दौर में नाथ संप्रदाय के संतों के सान्निध्य में रहे थे. डायरेक्टर के मुताबिक, नाथ संतों के संपर्क और सान्निध्य से बाबा नीब करौरी ने दिव्य शक्तियों का ग्रहण किया. फिल्म में नीम करोली बाबा के आध्यात्मिक जीवन और नाथ परंपरा से जुड़े पहलुओं को भी प्रमुखता से दिखाया गया है.

Advertisement

टैक्स-फ्री होगी हनुमान अंश?

सीएम योगी की फिल्म हनुमान अंश टीम से साथ हुई मुलाकात के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद इसे पूरे उत्तरप्रदेश राज्य में टैक्स-फ्री घोषित किया जाए. इससे पहले भी बॉलीवुड की कई फिल्में वहां सीएम योगी टैक्स-फ्री घोषित कर चुके हैं. फिलहाल हनुमान अंश पूरे उत्तराखंड में टैक्स-फ्री हुई है. अब देखना है कि क्या उत्तरप्रदेश से भी मेकर्स को फायदा मिलेगा या नहीं.

बात करें फिल्म हनुमान अंश की, तो अपने पांचवे हफ्ते में इसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के ऐसे रिकॉर्ड बनाए कि साल की सबसे बड़ी फिल्म धुरंधर भी इसके सामने फीकी पड़ गई. अब देखना है कि ये और कितने रिकॉर्ड तोड़ेगी.

---- समाप्त ----

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें