यूपी के 16 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, LTC नियमों में हुआ राहत भरा बदलाव - up government give big relief to employees ltc rules changed now 15 day leave waived
यूपी के 16 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, LTC नियमों में हुआ राहत भरा बदलाव उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए अवकाश यात्रा सुविधा (एलटीसी) के नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। ...और पढ़ें सम…

सौजन्य से:- Jagran
यूपी के 16 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, LTC नियमों में हुआ राहत भरा बदलाव
उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए अवकाश यात्रा सुविधा (एलटीसी) के नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। ...और पढ़ें
समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। अवकाश यात्रा सुविधा (एलटीसी) के नियमों में बदलाव कर 15 दिन के अर्जित (सवैतनिक) अवकाश की बाध्यता समाप्त कर दी गई है।
इसके साथ ही एलटीसी के तहत अधिकतम दस दिन के अर्जित अवकाश के नकदीकरण की सुविधा भी स्वीकृत कर दी गई है।
वेतन समिति-2016 की संस्तुतियों पर विचार के लिए गठित मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी की सिफारिशों के आधार पर वित्त विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी किया है।
अब तक लागू रही व्यवस्था में एलटीसी का उपभोग करने के लिए कर्मचारी द्वारा न्यूनतम 15 दिन के अर्जित अवकाश का उपभोग किया जाना अनिवार्य था। कर्मचारियों को अवकाश यात्रा सुविधा के तहत अवकाश नकदीकरण की सुविधा नहीं दी गई थी।
अपर मुख्य सचिव वित्त दीपक कुमार द्वारा जारी आदेश में एलटीसी के लिए न्यूनतम 15 दिन के अर्जित अवकाश के उपभोग की अनिवार्यता समाप्त करने के साथ ही एलटीसी के तहत स्वीकृत अर्जित अवकाश को अधिकतम दस दिन का नकदीकरण मान्य करने की व्यवस्था दी गई है। इससे प्रदेश के 16.35 लाख राज्यकर्मी लाभान्वित होंगे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, बदले जाएंगे कई जिलों और शहरों के अध्यक्ष; शीर्ष नेतृत्व ने दिए संकेत - congress signals major leadership changes in up ahead of polls

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: चार और जगहों पर धंसा, कथित धांधली पर PIL दाखिल; तकनीकी जांच में खुलेंगे राज

2027 चुनाव की तैयारी में जुटी BJP, यूपी के 4 मंडलों पर खास फोकस; तैयार हुआ बड़ा ब्लूप्रिंट | टीएनपी न्यूज़


