होमक्राइमलखनऊ में थाली-चम्मच बजाकर सपा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से नोकझोंक
क्राइम

लखनऊ में थाली-चम्मच बजाकर सपा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से नोकझोंक

लखनऊ में थाली-चम्मच बजाकर सपा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से नोकझोंक राजधानी में समाजवादी मजदूर सभा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August 11, 2026 at 8:35 AM IST ल…

ETV Bharat के अनुसार11 अगस्त 2026 को 03:18 am बजे
लखनऊ में थाली-चम्मच बजाकर सपा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से नोकझोंक

सौजन्य से:- ETV Bharat

लखनऊ में थाली-चम्मच बजाकर सपा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से नोकझोंक

राजधानी में समाजवादी मजदूर सभा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 11, 2026 at 8:35 AM IST

लखनऊ: राजधानी में समाजवादी मजदूर सभा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. मजदूर हितों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और सरकार को घेरने की कोशिश की.

प्रदर्शनकारी दारुलशफा स्थित विधायक निवास से जनभवन की ओर कूच करने के लिए निकले थे, मगर वे मुश्किल से 50 मीटर ही आगे बढ़ पाए थे कि आरएलडी दफ्तर के नजदीक पुलिस ने उनका रास्ता रोक दिया. इस दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की की नौबत भी आ गई.

हाथों में तख्तियां और पोस्टर थामे कार्यकर्ताओं ने "मजदूर विरोधी सरकार मुर्दाबाद" के नारे बुलंद किए. प्रदर्शन में महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी भी खासी रही. उन्होंने चम्मच से थाली बजाकर अपने अंदाज में सरकार के खिलाफ विरोध जताया. कार्यकर्ताओं का आरोप था कि सरकार मजदूरों और घरेलू कामगारों की समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रही है.

ये मांग उठाई गई

प्रदर्शनकारियों की सबसे प्रमुख मांग रही कि घरेलू कामगार महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए एक अलग कल्याण बोर्ड बनाया जाए. उनका कहना था कि घरेलू कामगार महिलाएं वर्षों से अपने अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा की लड़ाई लड़ रही हैं, लेकिन उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिसका नतीजा यह है कि इन महिलाओं का शोषण लगातार बढ़ता जा रहा है.

पुलिस से 20 मिनट तक चली रस्साकशी

दारुलशफा से जनभवन की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बीच रास्ते में ही घेर लिया। इसके बाद करीब 20 मिनट तक दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और नोकझोंक चलती रही. कार्यकर्ता आगे बढ़ने पर अड़े रहे, लेकिन पुलिस ने उन्हें किसी भी सूरत में आगे नहीं जाने दिया. आखिरकार पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया. इस पूरी कार्रवाई के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर बदसलूकी करने का आरोप भी लगाया.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें