होमराजनीति2027 चुनाव की तैयारी में जुटी BJP, यूपी के 4 मंडलों पर खास फोकस; तैयार हुआ बड़ा ब्लूप्रिंट | टीएनपी न्यूज़
राजनीति

2027 चुनाव की तैयारी में जुटी BJP, यूपी के 4 मंडलों पर खास फोकस; तैयार हुआ बड़ा ब्लूप्रिंट | टीएनपी न्यूज़

UP Vidhansabha Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी सांगठनिक और चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। 2017 के चुनाव में 312 सीटें जीतने वाली बीजेपी को 2022 के…

TNP News के अनुसार10 अगस्त 2026 को 10:18 pm बजे
2027 चुनाव की तैयारी में जुटी BJP, यूपी के 4 मंडलों पर खास फोकस; तैयार हुआ बड़ा ब्लूप्रिंट | टीएनपी न्यूज़

सौजन्य से:- TNP News

UP Vidhansabha Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी सांगठनिक और चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। 2017 के चुनाव में 312 सीटें जीतने वाली बीजेपी को 2022 के विधानसभा चुनाव में 18 जिलों में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव परिणामों ने भी पार्टी नेतृत्व को राज्य में अपनी चुनावी रणनीति पर नए सिरे से मंथन करने पर मजबूर कर दिया है।

इसी क्रम में पार्टी ने अब राज्य के चार प्रमुख मंडलों सहारनपुर, मुरादाबाद, अयोध्या और आजमगढ़ पर विशेष फोकस करते हुए एक व्यापक ब्लूप्रिंट तैयार किया है।

4 मंडलों पर विशेष ध्यान, दिग्गज नेताओं का होगा प्रवास

पार्टी के नए एक्शन प्लान के तहत इन चारों मंडलों के कमजोर क्षेत्रों और हारी हुई सीटों पर केंद्रीय व राज्य स्तर के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों का प्रवास बढ़ाया जाएगा। हारी हुई सीटों पर मंत्रियों और अनुभवी सांगठनिक नेताओं की तैनाती की तैयारी है। जमीनी स्तर पर स्थानीय मुद्दों की पहचान कर विकास योजनाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित की जाएगी, ताकि मतदाताओं का भरोसा दोबारा हासिल किया जा सके।

वोटरों के मनोविज्ञान पर आधारित 'मास्टर रोडमैप'

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी के अनुसार, पार्टी हारी हुई सीटों पर मतदाताओं के मनोविज्ञान और उनकी अपेक्षाओं का बारीकी से अध्ययन कर रही है। आने वाले समय में विशेष प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से तेज-तर्रार वक्ताओं और समर्पित कार्यकर्ताओं को तराशा जाएगा, जिन्हें प्रचार अभियान की अग्रिम कमान सौंपी जाएगी।

2027 का विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन चुका है, और पार्टी किसी भी स्तर पर ढिलाई बरतने के मूड में नहीं दिख रही है।

और पढ़ें:

Written by Shailesh Yadav

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें