UP Weather 11 August: लखनऊ में छाए रहेंगे बादल, पश्चिमी-पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ बौछार के आसार
UP Weather 11 August: लखनऊ में छाए रहेंगे बादल, पश्चिमी-पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ बौछार के आसार UP Weather 11 August: यूपी में मॉनसून की रफ्तार फिलहाल धीमी है। लखनऊ समेत कई जिलों में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर…

सौजन्य से:- Hindustan
UP Weather 11 August: लखनऊ में छाए रहेंगे बादल, पश्चिमी-पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ बौछार के आसार
UP Weather 11 August: यूपी में मॉनसून की रफ्तार फिलहाल धीमी है। लखनऊ समेत कई जिलों में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। पूर्वी यूपी में छिटपुट जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
UP Weather 11 August: यूपी की राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। पूर्वी यूपी में छिटपुट स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारे पड़ सकती हैं। हालांकि इसे लेकर कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में 1 जून से 10 अगस्त तक कुल 341.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है, जो सामान्य 430.9 मिलीमीटर के मुकाबले 21 प्रतिशत कम है।
मौसम विभाग ने लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के दौरान सामान्यतः बादल छाए रहने और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान करीब 35 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। राज्य के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। फिलहाल कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।
लखीमपुर में सबसे अधिक तापमान
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राज्य के कई इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा। लखीमपुर खीरी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री, फतेहपुर में 36.2, बस्ती में 36, उरई में 35.2, अयोध्या में 35 और वाराणसी बीएचयू में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मुजफ्फरनगर में भारी बारिश के कारण अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में भी हल्की बारिश या बूंदाबांदी दर्ज की गई।
अब तक सामान्य से 21 फीसदी कम बारिश
यूपी में मॉनसून की सक्रियता के बीच सोमवार को पश्चिमी जिलों के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि अधिकांश जिलों में बारिश सीमित रही। राज्य में एक जून से 10 अगस्त तक कुल 341.1 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य 430.9 मिलीमीटर के मुकाबले 21 प्रतिशत कम है। सोमवार को राज्य में औसतन 3.4 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सामान्य वर्षा 7.4 मिलीमीटर के मुकाबले यह 53 प्रतिशत कम रही। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में औसतन 5.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य 7.4 मिलीमीटर के मुकाबले 22 प्रतिशत कम है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में औसत वर्षा 1.8 मिलीमीटर रही, जो सामान्य 7.5 मिलीमीटर की तुलना में 76 प्रतिशत कम है।
लेखक के बारे में
Pawan Kumar Sharmaपवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।
और पढ़ें
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

पश्चिमी यूपी में कांग्रेस की ‘संगठन परीक्षा’, संजीव आर्य को 14 जिलों की कमान; AICC प्रभारी को सौंपेंगे रिपोर्ट - congress faces organisation test in western up sanjeev arya given charge of 14 districts up politics

यूपी के मदरसों में फहराया जाएगा तिरंगा, कार्यक्रमों की फोटो-वीडियो भेजना भी जरूरी

गोरखपुर से दिल्ली और मुम्बई अमृतभारत एक्सप्रेस को बोर्ड की मंजूरी


