होमराजनीतियूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, बदले जाएंगे कई जिलों और शहरों के अध्यक्ष; शीर्ष नेतृत्व ने दिए संकेत - congress signals major leadership changes in up ahead of polls
राजनीति

यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, बदले जाएंगे कई जिलों और शहरों के अध्यक्ष; शीर्ष नेतृत्व ने दिए संकेत - congress signals major leadership changes in up ahead of polls

यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, बदले जाएंगे कई जिलों और शहरों के अध्यक्ष; शीर्ष नेतृत्व ने दिए संकेत कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश में बड़े संगठनात्मक बदलावों के संकेत दिए हैं, जिसमें कई जिलों और शहरो…

Jagran के अनुसार11 अगस्त 2026 को 02:18 am बजे
यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, बदले जाएंगे कई जिलों और शहरों के अध्यक्ष; शीर्ष नेतृत्व ने दिए संकेत
 - congress signals major leadership changes in up ahead of polls

सौजन्य से:- Jagran

यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, बदले जाएंगे कई जिलों और शहरों के अध्यक्ष; शीर्ष नेतृत्व ने दिए संकेत

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश में बड़े संगठनात्मक बदलावों के संकेत दिए हैं, जिसमें कई जिलों और शहरों के निष्क्रिय अध्यक्षों को बदला जाएगा। ...और पढ़ें

HighLights

- यूपी कांग्रेस में बड़े संगठनात्मक बदलावों के संकेत।

- कई जिलों और शहरों के अध्यक्ष बदले जाएंगे।

- सहप्रभारी एक माह में संगठन रिपोर्ट सौंपेंगे।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करेगी। साथ ही कई जिलों व शहरों के निष्क्रिय अध्यक्षों को बदला जाएगा। इसके लिए पार्टी ने नवनियुक्त सहप्रभारियों को यूपी में संगठन सृजन की कमान सौंप दी है।

सह प्रभारियों को एक माह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को देने के निर्देश दिए गए हैं। इस रिपोर्ट को शीर्ष नेतृत्व को सौंपा जाएगा।

कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पिछली 26 जून को तत्कालीन प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय को हटाकर उनके स्थान पर राजेंद्र पाल गौतम को नया प्रभारी बनाया था।

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद उन्होंने इसी माह प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की थी। गुरुवार को पार्टी ने अभिषेक दत्त, कुनाल चौधरी, जगदीश चंद्र जांगिड, संजीव आर्या, वरुण चौधरी व अब्दुल हन्नान को नया सहप्रभारी बनाया है।

सोमवार को नई दिल्ली के इंदिरा भवन में संगठन सृजन अभियान को लेकर हुई बैठक में राहुल गांधी ने स्पष्ट किया है कि पार्टी में सक्रिय नेताओं को आगे लाया जाए। उन्होंने संगठन सृजन अभियान के अगले चरण को भी इसी सप्ताह शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नवनियुक्त सहप्रभारियों से कहा है कि वे अपने-अपने जिलों का दौरा कर जिला व शहरी अध्यक्षों के कार्यों की समीक्षा करें और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें। बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी ने सहप्रभारियों को जोन व जिलों का बंटवारा कर दिया है।

सहप्रभारियों के कार्यों का बंटवारा

- अब्दुल हन्नान-अवध जोन (11 जिले)

- अभिषेक दत्त-पूर्वांचल जोन (12 जिले)

- वरुन चौधरी-प्रयागराज जोन (12 जिले)

- जगदीश चंद्र जांगिड-बुंदेलखंड जोन (13 जिले)

- कुनाल चौधरी-ब्रज जोन (13 जिले)

- संजीव आर्या-पश्चिम जोन (14 जिले)

यह भी पढ़ें- आक्रामक अंदाज में यूपी की चुनावी पिच पर लौटे आकाश आनंद, BJP से लेकर सपा-कांग्रेस तक पर दिखाए तीखे तेवर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें