गोरखपुर में आज सीएम योगी के नेतृत्व में निकलेगी तिरंगा यात्रा, 16 जगहों पर भव्य स्वागत का इंतजाम
गोरखपुर में आज सीएम योगी के नेतृत्व में निकलेगी तिरंगा यात्रा, 16 जगहों पर भव्य स्वागत का इंतजाम पांच करोड़ घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August 10, 2026 at 8:07 AM…

सौजन्य से:- ETV Bharat
गोरखपुर में आज सीएम योगी के नेतृत्व में निकलेगी तिरंगा यात्रा, 16 जगहों पर भव्य स्वागत का इंतजाम
पांच करोड़ घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 10, 2026 at 8:07 AM IST
गोरखपुर: विभाजन विभीषिका दिवस (14 अगस्त) और स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर 'हर घर तिरंगा' फहराने के संकल्प के उपलक्ष्य में आज गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. नगर निगम परिसर स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थल से एक जनसभा के बाद यह तिरंगा यात्रा सीएम योगी की अगुवाई में निकलेगी जो रेलवे स्टेशन चौक स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर जाकर समाप्त होगी.
तिरंगा फहराने का संकल्प: सीएम योगी इस दौरान महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करेंगे. तिरंगा यात्रा के जरिये मुख्यमंत्री सभी नागरिकों से अपने अपने घर पर तिरंगा फहराने का आह्वान भी करेंगे. हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रदेश सरकार ने इस वर्ष राज्य में पांच करोड़ घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य तय किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अभियान को व्यापक जनांदोलन बनाने का आह्वान कर रखा है. अभियान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सरकार ने व्यापक कार्ययोजना बनाई है. इसी क्रम में प्रदेशभर में तिरंगा यात्राओं का भी आयोजन किया जाएगा जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री, काकोरी ट्रेन एक्शन की ऐतिहासिक तिथि पर 9 अगस्त को लखनऊ से किए.
नगर निगम की तैयारी पूरी: महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने बताया कि 10 अगस्त को मुख्यमंत्री की अगुवाई में निकलने वाली तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने के लिए नगर निगम की तरफ से जोरदार तैयारी की जा गई है. तिरंगा यात्रा का रूट नगर निगम परिसर से रेलवे स्टेशन चौराहा तक तय किया गया है. सीएम योगी नगर निगम परिसर स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा शुरू करेंगे. गोलघर चौराहा, कालीमंदिर, यातायात तिराहा होते हुए यात्रा रेलवे स्टेशन चौराहा पर पहुंचेगी. यहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ यात्रा का विराम होगा.
स्वागत का भव्य प्लान: तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर बेनीगंज स्थित भाजपा महानगर कार्यालय पर बीजेपी ने बड़े स्वागत का प्लान बनाया है. जिसके तहत विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के द्वारा 16 चौराहों पर भव्य स्वागत किया जाएगा. योगी महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात सम्बोधन कार्यक्रम और टाउन हॉल चौराहे पर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम, गोलघर काली मंदिर पर माता जी का दर्शन पूजन कार्यक्रम है. काली मंदिर गोलघर स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के बाद यात्रा यातायात चौक पर डॉ राजेंद्र प्रसाद जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि व यातायात चौराहे से यात्रा महाराणा प्रताप जी के प्रतिमा पर योगी द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि किया जाएगा.
तिरंगा यात्रा एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है जिसको ध्यान में लेकरबीजेपी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ यात्रा को सफल बनाने में जुटे हैं. तिरंगा यात्रा के मार्ग में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों द्वारा 16 प्रमुख प्वाइंट्स पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत किया जाएगा. जिसमें समाज के सभी वर्ग के लोग शामिल होंगे.
यह भी पढ़ें: शहीदों के सम्मान में सड़कों पर उतरे सीएम योगी, लखनऊ में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

CM योगी शिव भक्ति में लीन, कांवड़ियों पर बरसाए फूल, देखें PHOTOS

1925 में हिली थी ब्रिटिश हुकूमत... अब इंटरनेट मीडिया से रची जा रही देश को बांटने की साजिश: CM योगी - cm yogi warns against division internet misuse at kakori event

सावन और कांवड़ यात्रा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तैयारियों की समीक्षा


