होमखेलप्रयागराज: 20 साल पुराने पार्क पर कब्जा केस में आजम खान का नाम आया सामने, CM के आदेश पर SIT गठित  - azam khan named in prayagraj park encroachment case sit formed
खेल

प्रयागराज: 20 साल पुराने पार्क पर कब्जा केस में आजम खान का नाम आया सामने, CM के आदेश पर SIT गठित  - azam khan named in prayagraj park encroachment case sit formed

प्रयागराज: 20 साल पुराने पार्क पर कब्जा केस में आजम खान का नाम आया सामने, CM के आदेश पर SIT गठित प्रयागराज के दरियाबाद में पार्क की जमीन पर 20 साल पुराने कब्जे के मामले में पूर्व मंत्री आजम खान का नाम सामने आया है। मुख्य…

Jagran के अनुसार10 अगस्त 2026 को 04:18 am बजे
प्रयागराज: 20 साल पुराने पार्क पर कब्जा केस में आजम खान का नाम आया सामने, CM के आदेश पर SIT गठित 
 - azam khan named in prayagraj park encroachment case sit formed

सौजन्य से:- Jagran

प्रयागराज: 20 साल पुराने पार्क पर कब्जा केस में आजम खान का नाम आया सामने, CM के आदेश पर SIT गठित

प्रयागराज के दरियाबाद में पार्क की जमीन पर 20 साल पुराने कब्जे के मामले में पूर्व मंत्री आजम खान का नाम सामने आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आद ...और पढ़ें

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर के दरियाबाद मोहल्ले में पार्क की जमीन और उससे सटी 20 फीट चौड़ी सड़क पर कब्जा का मामला 20 वर्षों बाद फिर से चर्चा में आया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने एडीएम सिटी सत्यम कुमार मिश्र, प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के सचिव विनीत कुमार सिंह और डीसीपी सिटी मनीष शांडिल्य की एक विशेष जांच दल (एसआइटी) गठित की है।

यह मामला 2006 का है, जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी और आजम खान नगर विकास मंत्री थे। तीन दिन की सार्वजनिक छुट्टी 14, 15 और 18 अगस्त को थी, उसी दौरान माफिया अतीक अहमद के करीबियों ने पार्क की जमीन पर कब्जा करना शुरू किया था।

स्थानीय निवासियों ने इसका विरोध किया और अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन आजम खान ने अधिकारियों को कार्रवाई करने से रोक दिया था।

हाल ही में यह मामला मुख्यमंत्री के पास पहुंचा, जिसके बाद उन्होंने उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया। डीएम के निर्देश पर पीडीए सचिव ने जांच शुरू कर दी है। इस प्रकरण में सदर तहसील और नगर निगम से राजस्व अभिलेख मांगे गए हैं।

माना जा रहा है कि जल्द ही पार्क पर अवैध कब्जा हटाने के लिए कार्रवाई की जाएगी। लगभग चार करोड़ रुपये कीमत की इस भूमि पर तीन दिनों कब्जा किया गया था। बताते हैं कि जिन लोगों ने जमीन पर कब्जा किया है, वे आजम खान के करीबी हैं। आजम जब भी प्रयागराज आते थे तो इनके घर अवश्य जाते थे। आजम खान इन दिनों विभिन्न मामलों में जेल में बंद हैं।

मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में की गई शिकायत को लेकर शासन से आए पत्र के क्रम में विशेष जांच दल का गठन किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

-मनीष कुमार वर्मा, डीएम प्रयागराज

महापौर के साथ स्थानीय लोग गए थे मुख्यमंत्री के पास

मामले में स्थानीय लोग महापौर गणेश केशरवानी के साथ पिछले दिनों मुख्यमंत्री के पास गए थे। लोगों ने शिकायत की थी कि पार्क में बच्चे खेलते थे तो बुजुर्ग टहलते थे। मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि पार्क की जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें