'हंसते-हंसते चूम लेंगे फांसी के फंदों को हम', काकोरी में गूंजे राष्ट्रभक्ति के तराने; सीएम योगी ने बढ़ाया कलाकारों का उत्साह - cm yogi at kakori patriotic play honors martyrs families
'हंसते-हंसते चूम लेंगे फांसी के फंदों को हम', काकोरी में गूंजे राष्ट्रभक्ति के तराने; सीएम योगी ने बढ़ाया कलाकारों का उत्साह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काकोरी शहीद स्मारक पर काकोरी ट्रेन एक्शन पर आधारित संगीतमय नाट्य…

सौजन्य से:- Jagran
'हंसते-हंसते चूम लेंगे फांसी के फंदों को हम', काकोरी में गूंजे राष्ट्रभक्ति के तराने; सीएम योगी ने बढ़ाया कलाकारों का उत्साह
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काकोरी शहीद स्मारक पर काकोरी ट्रेन एक्शन पर आधारित संगीतमय नाट्य प्रस्तुति देखी और कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने र ...और पढ़ें
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काकोरी शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में काकोरी ट्रेन एक्शन पर आधारित संगीतमय नाट्य प्रस्तुति भी देखी। इसमें कलाकारों ने ‘वंदे मातरम’, ‘हंसते-हंसते चूम लेंगे फांसी के फंदों को हम’, ‘चाह नहीं मैं सुरबाला के गहनों में गूंथा जाऊं’, ‘शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले’ आदि गीतों के जरिए राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार किया और काकोरी व स्वतंत्रता संग्राम की गाथा को जीवंतता प्रदान की।
कलाकारों की प्रस्तुति देख दर्शकों ने भी भारत माता की जयकार से पूरे पंडाल को गुंजायमान कर दिया। यह नाट्य प्रस्तुति भारतेंदु नाट्य अकादमी के रंगमंडल द्वारा डॉ. सुमित श्रीवास्तव के निर्देशन में की गई। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रनायकों का किरदार निभाने वाले कलाकारों के अभिनय की सराहना की। उन्होंने बच्चों की पेंटिंग पर आधारित ‘वंदे मातरम’ और काकोरी ट्रेन एक्शन के शहीदों-शासकीय अभिलेखों पर आधारित पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया।
राष्ट्रनायकों के परिजनों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राष्ट्रनायकों व काकोरी के शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने परमवीर चक्र विजेता मनोज पांडेय के भाई मनमोहन पांडेय, लांस नायक केवलानंद द्विवेदी की धर्मपत्नी कमला द्विवेदी, राइफल मैन सुनील जंग की मां बीना जंग को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों व काकोरी के अमर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया।
इनमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिव नारायण गुप्ता के नाती देवाशीष गुप्ता, रामकृष्ण खत्री के पौत्र रोहित खत्री, शचींद्र नाथ बख्शी की नातिन मीता बख्शी, ठाकुर रोशन सिंह के प्रपौत्र प्रियांशु सिंह व राजीव सिंह, अशफाक उल्ला खां के परिजन आफाक उल्ला खां, राजा सिंह की पुत्रवधू राजेश्वरी सिंह, कुंवर सिंह चौधरी की धर्मपत्नी लक्ष्मी देवी चौधरी आदि शामिल रहे।
खबरें और भी
अमर शहीद वाटिका में त्रिवेणी का पौधरोपण
काकोरी शहीद स्मारक पर अमर शहीद वाटिका का विस्तारीकरण करते हुए इसमें 34 पौधे लगाए गए। मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ के अंतर्गत त्रिवेणी (पीपल, बरगद, नीम) पौधे रोपे। उप मुख्यमंत्री, पर्यटन/संस्कृति मंत्री, महापौर समेत अन्य अतिथियों ने अशोक के पौधे लगाए। मुख्य वन संरक्षक (लखनऊ मंडल) रेणु सिंह, अवध वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी सितांशु पांडेय की देखरेख में यह पौधरोपण किया गया।
राष्ट्रनायकों की प्रतिमा पर माल्यार्पण, बच्चों संग सेल्फी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रभक्ति की धुन के बीच सबसे पहले अमर शहीद चंद्रशेखर सिंह, रामप्रसाद बिस्मिल, राजेंद्र नाथ लाहिड़ी, ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खां की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ सेल्फी ली और उन्हें चॉकलेट भी दी। सीएम ने अमर शहीदों की फोटो के सम्मुख दोनों उप मुख्यमंत्रियों के साथ बैठकर फोटो भी खिंचवाई।
स्वतंत्रता संग्राम पर प्रदर्शनी का अवलोकन
मुख्यमंत्री ने काकोरी शहीद स्मारक में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी के बारे में जानकारी ली और उपस्थित लोगों को बलिदानियों/राष्ट्रनायकों के कृतित्व-व्यक्तित्व आदि के बारे में भी बताया। संस्कृति व पर्यटन विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने सीएम योगी को प्रदर्शनी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। राज्य ललित कला अकादमी की निदेशक डॉ. श्रद्धा शुक्ला ने भी अकादमी की तरफ से लगाई गई प्रदर्शनी के बारे में बताया। प्रदर्शनी में काकोरी से जुड़े घटनाक्रम को दर्शाते हुए राष्ट्रवीरों के चित्र भी प्रदर्शित किए गए।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP ITI Result 2026 Link: यूपी आईटीआई रिजल्ट scvtup.in पर जारी, ऑनलाइन डाउनलोड कर लें मार्कशीट - up iti result 2026 link up iti result released on scvtupin download the mark sheet online

1 घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, ड्रेनेज सिस्टम की खुली पोल

'एक गुंडा बरेली में भी दंगा करवाता था', CM योगी बोले- आज नाक रगड़वा रही सरकार


