होमराजनीतिकाकोरी आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: शहीद स्मारक पर काकोरी ट्रेन एक्शन के क्रांतिवीरों को नमन किया - Dubagga News
राजनीति

काकोरी आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: शहीद स्मारक पर काकोरी ट्रेन एक्शन के क्रांतिवीरों को नमन किया - Dubagga News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Dubagga - Kakori Shaheed Smarak | Yogi Adityanath Pays Tribute To Revolutionaries काकोरी आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ:शहीद स्मारक पर काकोरी ट्रेन एक्शन के क्रांतिवीरों को…

Dainik Bhaskar के अनुसार10 अगस्त 2026 को 04:18 am बजे
काकोरी आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ:  शहीद स्मारक पर काकोरी ट्रेन एक्शन के क्रांतिवीरों को नमन किया - Dubagga News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Lucknow

- Dubagga

- Kakori Shaheed Smarak | Yogi Adityanath Pays Tribute To Revolutionaries

काकोरी आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ:शहीद स्मारक पर काकोरी ट्रेन एक्शन के क्रांतिवीरों को नमन किया

- कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार 9 अगस्त को काकोरी पहुंचे। उन्होंने काकोरी शहीद स्थल पर काकोरी ट्रेन एक्शन के क्रांतिवीरों को नमन किया। उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल भी मौजूद रहीं। इस दौरान उनके सामने मंच पर काकोरी ट्रेन एक्शन का मंचन किया गया। भारतेंदु नाट्य अकादमी के कलाकारों ने सभी क्रांतिवीरों का अभिनय कर अतिथियों को भाव-विभोर कर दिया।

इसके बाद सीएम योगी ने काकोरी ट्रेन एक्शन की 101वीं वर्षगांठ पर आयोजित शताब्दी समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा- देशविरोधी ताकतें सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर भारत के खिलाफ अफवाहें फैला रही हैं, जिससे समाज गुमराह हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत पहले आपसी फूट और षड्यंत्र के कारण गुलाम हुआ था। आज भी क्षेत्र, जाति व भाषा के नाम पर देश को कमजोर करने की कोशिशें जारी हैं।

योगी बोले- काकोरी वाली घटना ने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी

सीएम योगी ने बताया कि 9 अगस्त 1925 को पं. राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, ठाकुर रोशन सिंह, राजेंद्र नाथ लाहिड़ी और चंद्रशेखर आजाद सहित क्रांतिकारियों ने अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी थी। इस घटना ने स्वतंत्रता आंदोलन को एक नई दिशा दी। इससे पहले योगी ने मंच पर काकोरी ट्रेन एक्शन के क्रांतिवीरों के पोते-पोतियों को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

योगी ने लोगों से अपने गांव और क्षेत्र के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों की जानकारी जुटाने तथा उनसे जुड़ी सामग्री को सुरक्षित रखने की अपील की। उन्होंने स्मारकों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण में भी लोगों की भागीदारी का आह्वान किया। इसके साथ ही, उन्होंने 15 अगस्त को हर घर तिरंगा फहराने और सभी संस्थाओं में वंदे मातरम का गान करने का आह्वान किया।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें