'आजादी के बाद सत्ता संभालने वालों ने किया क्रांतिकारियों का अपमान', काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह में बोले CM योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को लखनऊ में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कांग्…

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को लखनऊ में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. सीएम योगी ने कहा कि भारत की गुलामी का कारण हमारे बीच की फूट और अंग्रेजों के षड्यंत्र थे.
उन्होंने बताया कि आज भी जाति और क्षेत्र के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश हो रही है. भारत विरोधी ताकतें सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाकर समाज को गुमराह कर रही हैं.
सीएम योगी ने कहा कि आजादी के बाद सत्ता संभालने वालों ने क्रांतिकारियों का अपमान किया. उन्होंने कहा कि बिस्मिल, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, रोशन सिंह, अशफाक उल्लाह खान और सावरकर जैसे क्रांतिकारियों के नाम युवाओं से दूर रखने की साजिश हुई.
उन्होंने यह भी कहा कि क्रांतिकारियों के नाम पर संस्थाओं के नाम न रखने की साजिश हुई. सीएम योगी ने कहा कि भारत के नायकों और क्रांतिकारियों को युवाओं से दूर रखना सबसे बड़ा अन्याय है.
सीएम योगी ने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी के आभारी हैं, जिन्होंने 2014 में देश की सत्ता संभालने के बाद भारत की आजादी के वास्तविक नायकों को सम्मान देना शुरू किया.
Advertisement
उन्होंने कहा कि काकोरी डकैती नहीं, बल्कि काकोरी ट्रेन एक्शन नाम देकर प्रधानमंत्री मोदी ने महान क्रांतिकारियों को सम्मान देने का काम किया है.
सीएम योगी ने कहा, काकोरी ट्रेन एक्शन से जुड़े हुए जो परिवार थे, उन परिवारों की वर्तमान पीढ़ी को सम्मानित किया गया. स्वतंत्र भारत में भी देश की सुरक्षा के लिए अपना बलिदान देने वाले वीर सैनिकों के परिवारजनों को भी हमने सम्मान दिया है.
सीएम योगी ने कहा कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना साकार तब होगी, जब हम सबके मन में राष्ट्र सर्वोपरि का भाव होगा. अपनी भाषा, अपनी मातृभूमि, अपने स्वदेशी प्रोडक्ट, इन सबके बारे में एक भाव हमारे बीच होना चाहिए और उस भाव को हम जागरूक करें, उसे आगे बढ़ाएं.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में चालक ने 9 साल के बच्चे से पांच महीने तक किया दुष्कर्म, नौकरी छूटी तो बच्चे ने खोला राज

'एनकाउंटर के नाम पर मर्डर', आजमगढ़ में अबू आजमी का योगी सरकार पर वार

यूपी की बड़ी खबरें: डंपर की टक्कर से नाबालिग की मौत, सिर के बल डिवाइडर से टकराया; CCTV में हादसा कैद - Uttar Pradesh News


