गोरखपुर में सुबह से बादल, शाम तक बारिश के आसार: ठंडी हवाओं ने उमस से दी राहत, विशेषज्ञ बोले-दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम - Gorakhpur News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Gorakhpur - Gorakhpur Weather Update | Rain Forecast & Relief From Humidity गोरखपुर में सुबह से बादल, शाम तक बारिश के आसार:ठंडी हवाओं ने उमस से दी राहत, विशेषज्ञ बोले-दो दिन ऐसा ही…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Gorakhpur
- Gorakhpur Weather Update | Rain Forecast & Relief From Humidity
गोरखपुर में सुबह से बादल, शाम तक बारिश के आसार:ठंडी हवाओं ने उमस से दी राहत, विशेषज्ञ बोले-दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
- कॉपी लिंक
गोरखपुर में सोमवार सुबह से बादल छाए हैं। ठंडी हवाएं चलने से उमस से राहत मिली है। हालांकि दोपहर तक धूप निकल सकती है। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय के अनुसार, सोमवार शाम तक बारिश की 55% संभावना है। शहर और आसपास के इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
अगले एक-दो दिन भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। धूप और बादलों की आवाजाही के बीच कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है। हवा में नमी अधिक रहने से धूप निकलते ही उमस और बेचैनी बढ़ेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
अगस्त में अब तक 38 मिमी बारिश
गोरखपुर में अगस्त के शुरुआती दिनों में अब तक करीब 38 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। पूरे अगस्त में करीब 320 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान है, जबकि औसत बारिश 330 मिलीमीटर होती है। इस लिहाज से अभी बारिश सामान्य से काफी कम है।
अगले 5 दिन तापमान का हाल
11 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 12 अगस्त को 34 और 28 डिग्री, 13 अगस्त को 33 और 27 डिग्री, 14 अगस्त को 31 और 26 डिग्री तथा 15 अगस्त को 31 और 26 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।
धान की फसल को बारिश का इंतजार
कम बारिश का असर धान की फसल पर पड़ सकता है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, इस समय धान को पानी की जरूरत है। अगले कुछ दिनों में अच्छी मानसूनी बारिश नहीं हुई तो फसल प्रभावित हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाएं फिलहाल कमजोर हैं। नया मानसूनी सिस्टम सक्रिय होने पर पूर्वांचल में बारिश का दौर तेज हो सकता है। फिलहाल धूप, बादल और छिटपुट बारिश का मिला-जुला मौसम बने रहने की संभावना है।
आने वाले दिनों के तापमान का पूर्वानुमान
- गोरखपुर में सावन के दूसरे सोमवार पर उमड़े भक्त: महिला बोली- मेरी हर मुराद पूरी हुई, भोर की आरती के बाद शुरू हुआ जलाभिषेक
- गोरखपुर में आज 9 चौराहों पर वाहनों की एंट्री बंद: तिरंगा यात्रा को लेकर टाउनहाल से रेलवे स्टेशन तक डायवर्जन; रास्ते समझकर निकलें
- ठेकेदार हत्याकांड: सिर पर 8 और गले पर 2 वार: कलाई भी कटी, पोस्टमार्टम से हुआ खुलासा; पुलिस ने 4 को दबोचा, SHO लाइन हाजिर
- CM आज गोरखपुर में निकालेंगे तिरंगा यात्रा: 3 किलोमीटर पैदल चलेंगे, 5 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में चालक ने 9 साल के बच्चे से पांच महीने तक किया दुष्कर्म, नौकरी छूटी तो बच्चे ने खोला राज

'एनकाउंटर के नाम पर मर्डर', आजमगढ़ में अबू आजमी का योगी सरकार पर वार

यूपी की बड़ी खबरें: डंपर की टक्कर से नाबालिग की मौत, सिर के बल डिवाइडर से टकराया; CCTV में हादसा कैद - Uttar Pradesh News


