होमबिज़नेसप्रयागराज में 155 कारीगरों को मिली मुफ्त मॉडर्न टूलकिट, 10 लाख रुपये तक ब्याज-मुक्त लोन की घोषणा
बिज़नेस

प्रयागराज में 155 कारीगरों को मिली मुफ्त मॉडर्न टूलकिट, 10 लाख रुपये तक ब्याज-मुक्त लोन की घोषणा

प्रयागराज में 155 कारीगरों को मिली मुफ्त मॉडर्न टूलकिट, 10 लाख रुपये तक ब्याज-मुक्त लोन की घोषणा प्रयागराज में सेवा संकल्प अभियान के तहत 155 कारीगरों को मॉडर्न टूलकिट और प्रमाण पत्र बांटे गए. 10 लाख तक का बिना ब्याज लोन…

etvbharat.com के अनुसार17 सितंबर 2026 को 05:04 pm बजे
प्रयागराज में 155 कारीगरों को मिली मुफ्त मॉडर्न टूलकिट, 10 लाख रुपये तक ब्याज-मुक्त लोन की घोषणा

सौजन्य से:- etvbharat.com

प्रयागराज में 155 कारीगरों को मिली मुफ्त मॉडर्न टूलकिट, 10 लाख रुपये तक ब्याज-मुक्त लोन की घोषणा

प्रयागराज में सेवा संकल्प अभियान के तहत 155 कारीगरों को मॉडर्न टूलकिट और प्रमाण पत्र बांटे गए. 10 लाख तक का बिना ब्याज लोन मिलेगा.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 17, 2026 at 9:52 PM IST

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश सरकार के 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत गुरुवार को प्रयागराज में 155 कारीगरों और हस्तशिल्पियों को नि:शुल्क मॉडर्न टूलकिट और प्रमाण पत्र बांटे गए. विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत हुए इस कार्यक्रम में कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए न सिर्फ काम के औजार दिए गए, बल्कि 10 लाख रुपये तक के ब्याज-मुक्त लोन और 5,000 रुपये मानदेय की घोषणा भी की गई. उद्योग विभाग के अधिकारियों ने लाभार्थियों को किट वितरण के साथ योजना के नए चरण की शुरुआत की जानकारी दी. इस मौके पर 'विश्वकर्मा श्रम सम्मान 2.0' और 'मार्जिन मनी ऋण पोर्टल' का शुभारंभ भी किया गया.

अब 25 तरह के पारंपरिक और आधुनिक कामगार होंगे शामिल: योजना के तहत ट्रेड्स का दायरा बढ़ाकर अब कुल 25 ट्रेड शामिल कर लिए गए हैं. पारंपरिक कामगारों के साथ-साथ अब आधुनिक जरूरतों से जुड़े कुल 14 नए ट्रेड इसमें जोड़े गए हैं. इसमें अब मोबाइल रिपेयरिंग, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर रिपेयरिंग, सोलर इंस्टॉलेशन, डिजिटल फोटोग्राफी, ब्यूटी-वेलनेस और प्लंबिंग जैसे आधुनिक काम शामिल हैं. इसके अलावा मूर्तिकार, मालाकार, दूधवाला, भरभूजा और मछुआरों को भी इस योजना में जगह दी गई है.

मुफ्त ट्रेनिंग के साथ सीधे खाते में आएगा मानदेय: योजना में चुने गए सभी लाभार्थियों को 10 दिन का मुफ्त तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा. इस ट्रेनिंग के दौरान मिलने वाला 5,000 रुपये का स्टाइपेंड (मानदेय) सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते (DBT) में भेजा जाएगा. अपना काम शुरू करने या कारोबार को बड़ा करने के लिए 5 साल तक बिना किसी गारंटी और बिना ब्याज के 10 लाख रुपये तक का लोन मिलेगा. इस लोन राशि में सरकार की तरफ से 15% की सब्सिडी (अनुदान) भी दी जाएगी.

महीने भर चलने वाले अभियान से मजबूत होंगे हुनरमंद हाथ: इस कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक आयुक्त उद्योग पंकज कुमार मौर्य ने किया. इस दौरान उपायुक्त उद्योग शरद टंडन, संयुक्त आयुक्त उद्योग अजय कुमार चौरसिया, सहायक आयुक्त उमेश चंद्र वर्मा और सारिका सिंह सहित विभाग के तमाम अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय कामगार मौजूद रहे. 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस महीने भर के अभियान का मुख्य मकसद जमीनी स्तर पर हुनरमंद युवाओं और कारीगरों को सीधे आर्थिक मजबूती देना है. सरकार की इस पहल से स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के नए और बड़े अवसर तैयार होंगे.

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में चुनाव की तैयारियां तेज, 19 से 21 सितंबर तक राजनीतिक दलों के सामने होगा EVM मॉकपोल

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें