होमदेश-दुनियालखनऊ में झमाझम बारिश के बाद छाए बादल, होगी बरसात: बुधवार को 14.3 मिमी बरसा पानी, अगले 24 घंटे बाद मानसून की रफ्तार होगी धीमी - Lucknow News
देश-दुनिया

लखनऊ में झमाझम बारिश के बाद छाए बादल, होगी बरसात: बुधवार को 14.3 मिमी बरसा पानी, अगले 24 घंटे बाद मानसून की रफ्तार होगी धीमी - Lucknow News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Weather Update | Monsoon Rain Deficit And Rising Humidity लखनऊ में झमाझम बारिश के बाद छाए बादल, होगी बरसात:बुधवार को 14.3 मिमी बरसा पानी, अगले 24 घंटे बाद मानसून क…

Dainik Bhaskar के अनुसार27 अगस्त 2026 को 04:52 am बजे
लखनऊ में झमाझम बारिश के बाद छाए बादल, होगी बरसात:  बुधवार को 14.3 मिमी बरसा पानी, अगले 24 घंटे बाद मानसून की रफ्तार होगी धीमी - Lucknow News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Lucknow

- Lucknow Weather Update | Monsoon Rain Deficit And Rising Humidity

लखनऊ में झमाझम बारिश के बाद छाए बादल, होगी बरसात:बुधवार को 14.3 मिमी बरसा पानी, अगले 24 घंटे बाद मानसून की रफ्तार होगी धीमी

- कॉपी लिंक

लखनऊ में बुधवार शाम झमाझम बारिश के बाद गुरुवार सुबह मौसम साफ हो गया। हालांकि, शहर के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिन में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश अब धीरे-धीरे कम होने की संभावना है।

मानसून में अभी तक 464.7 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि सामान्य बारिश का औसत 491.4 मिलीमीटर है। इस दौरान सामान्य बारिश से 5 फीसदी कम बरसात अभी तक हुई है। बुधवार देर शाम तक 14.3 मिलीमीटर बारिश हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 32.1°C रहा, जो सामान्य से 1.6°C कम था। न्यूनतम तापमान 27°C रहा, यह भी सामान्य से 1.6°C कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 95% और न्यूनतम 81% दर्ज की गई।

मौसम की 3 तस्वीरें देखिए…

चढ़ेगा तापमान, बारिश का दौर थमेगा

जल्द ही भारी बारिश से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के बाद राज्य में जारी मूसलाधार बारिश की गतिविधियों में बड़ी कमी आएगी। बारिश थमने के साथ ही राजधानी समेत राज्य में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा और लोगों को हल्की उमस का सामना करना पड़ सकता है।

दरअसल, दक्षिणी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से सटे इलाकों में बने दबाव के क्षेत्र की वजह से पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में मानसून काफी सक्रिय था। लेकिन अब यह सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है, जिससे बारिश का दौर थमने के आसार हैं।

लखनऊ में शाम को हुई झमाझम बारिश

मौसम में बदलाव से पहले बुधवार शाम राजधानी के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। जनेश्वर मिश्र पार्क में शहर में सबसे ज्यादा 52.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। राजभवन क्षेत्र में 52 मिमी और अंबेडकर पार्क में 48 मिमी बारिश दर्ज हुई।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक लखनऊ समेत कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। इसके बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियां काफी धीमी पड़ जाएंगी। लगातार बारिश के बाद अब मौसम साफ होने के साथ तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें