प्रयागराज में गंगा-यमुना के साथ टोंस भी उफान पर: 14 घंटे में 2.52 मीटर बढ़ा जलस्तर, खतरे के निशान से सिर्फ 1.50 मीटर दूर - Prayagraj (Allahabad) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - Prayagraj Flood Alert | Ganga Yamuna Tons River Water Level Rises प्रयागराज में गंगा-यमुना के साथ टोंस भी उफान पर:14 घंटे में 2.52 मीटर बढ़ा जलस्तर, खतरे के निशान से सिर…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Prayagraj
- Prayagraj Flood Alert | Ganga Yamuna Tons River Water Level Rises
प्रयागराज में गंगा-यमुना के साथ टोंस भी उफान पर:14 घंटे में 2.52 मीटर बढ़ा जलस्तर, खतरे के निशान से सिर्फ 1.50 मीटर दूर
- कॉपी लिंक
प्रयागराज में गंगा, यमुना और सहायक नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सबसे तेजी से टोंस नदी बढ़ रही है। कोहड़ार घाट पर रविवार सुबह 8 बजे टोंस का जलस्तर 82.500 मीटर पहुंच गया। 14 घंटे में इसमें 2.52 मीटर की बढ़ोतरी हुई है। खतरे का निशान 84 मीटर है। यानी नदी अब इससे सिर्फ 1.50 मीटर नीचे है।
केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश के सतना और टोंस कैचमेंट क्षेत्र में भारी बारिश और पिकअप वियर से बेलन नदी में 61,785 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण टोंस का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।
नैनी में 5 सेमी प्रति घंटे बढ़ रही यमुना
यमुना भी तेजी से बढ़ रही है। नैनी में जलस्तर 81.740 मीटर दर्ज किया गया। पिछले 12 घंटे में इसमें 0.60 मीटर की वृद्धि हुई है। नदी का जलस्तर करीब 5 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। गंगा के फाफामऊ स्टेशन पर जलस्तर 81.560 मीटर पहुंच गया है। 12 घंटे में इसमें 0.53 मीटर की बढ़ोतरी हुई। छतनाग में गंगा का जलस्तर 81.050 मीटर दर्ज हुआ, जो 12 घंटे में 0.36 मीटर बढ़ा है।
बेलन भी तेजी से बढ़ी
बेलन नदी के नदौरा गेज स्टेशन पर जलस्तर 100.460 मीटर दर्ज किया गया। 12 घंटे में इसमें 0.84 मीटर की वृद्धि हुई है।
कानपुर बैराज से राहत के संकेत
हालांकि, कानपुर और हमीरपुर की ओर से कुछ राहत के संकेत मिले हैं। कानपुर बैराज पर गंगा का जलस्तर 0.18 मीटर घटा है। रविवार सुबह 8 बजे बैराज से 3,53,607 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। अधिकारियों के मुताबिक, इसका असर प्रयागराज में अगले 3 से 4 दिनों में दिखाई दे सकता है।
तटबंध सुरक्षित, तटवर्ती इलाकों में अलर्ट
बाढ़ कार्य खंड के अधिशासी अभियंता के अनुसार, जिले के सभी तटबंध सुरक्षित हैं। प्रशासन ने तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। जलस्तर बढ़ने की स्थिति में लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में मौसम विभाग का यलो अलर्ट: मानसून में सामान्य से कम हुआ अधिक बारिश का कोटा, दिन में होगी बरसात - Lucknow News

UP Weather Today: आज से बदलेगा मौसम, लखनऊ सहित 40 से अधिक जिलों में तेज हवा और बारिश - up weather heavy rain strong winds in lucknow 40 districts

Monsoon Return; कानपुर में 27 तक झमाझम बारिश, आंधी-गरज और तेज हवा की IMD की चेतावनी - kanpur monsoon rain imd warns of heavy showers till sept 27


