यूपी में मातृ वंदना योजना में बनाया नया कीर्तिमान, योगी सरकार ने हासिल किया लक्ष्य का 102 फीसदी; 4 लाख से ज्यादा महिलाएं पंजीकृत - up achieves 102 pmmvy target registers 4 lakh women
यूपी में मातृ वंदना योजना में बनाया नया कीर्तिमान, योगी सरकार ने हासिल किया लक्ष्य का 102 फीसदी; 4 लाख से ज्यादा महिलाएं पंजीकृत उत्तर प्रदेश ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में लक्ष्य का 102.13 फीसदी हासिल कर नया कीर्त…

सौजन्य से:- Jagran
यूपी में मातृ वंदना योजना में बनाया नया कीर्तिमान, योगी सरकार ने हासिल किया लक्ष्य का 102 फीसदी; 4 लाख से ज्यादा महिलाएं पंजीकृत
उत्तर प्रदेश ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में लक्ष्य का 102.13 फीसदी हासिल कर नया कीर्तिमान बनाया है, जिसमें 4 लाख से अधिक गर्भवती महिलाओं का पंजी ...और पढ़ें
HighLights
- यूपी ने मातृ वंदना योजना में 102% लक्ष्य हासिल किया।
- 4 लाख से अधिक महिलाओं का पंजीकरण, नया रिकॉर्ड बना।
- 86 करोड़ से ज्यादा की सहायता सीधे खातों में भेजी।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के क्रियान्वयन में देश के सामने एक नई मिसाल पेश की है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में 31 जुलाई तक प्रदेश ने निर्धारित लक्ष्य का 102.13 प्रतिशत हासिल कर पूरे देश में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। सरकार ने 3,97,567 गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के पंजीकरण का लक्ष्य तय किया था, लेकिन विभागीय अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा बहुओं के समन्वित प्रयासों से रिकॉर्ड 4,06,058 महिलाओं का पंजीकरण किया जा चुका है।
मिशन मोड में काम: ऑनलाइन मॉनिटरिंग ने बढ़ाई गति
योगी सरकार ने इस कल्याणकारी योजना को केवल कागजी प्रक्रिया तक सीमित न रखकर एक राष्ट्रव्यापी अभियान का रूप दिया है। गांव-गांव और वार्ड-वार्ड स्तर पर विशेष अभियान चलाकर पात्र महिलाओं की पहचान की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव लीना जौहरी के अनुसार, जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर तक नियमित समीक्षा बैठकों, ऑनलाइन पोर्टल से कड़ी निगरानी और समयबद्ध कार्रवाई के कारण यह मिशन मोड सफलता संभव हो पाई है।
आर्थिक संबल: 86 करोड़ से अधिक सीधे खातों में भेजे गए
मातृत्व के दौरान पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए लाभार्थियों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए त्वरित वित्तीय सहायता दी जा रही है। चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 2,61,369 किस्तों के माध्यम से 86 करोड़ 55 लाख 62 हजार रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजे जा चुके हैं। योजना के अंतर्गत पहली संतान पर दो चरणों में 5,000 रुपये तथा दूसरी संतान यदि बालिका हो, तो 6,000 रुपये की सहायता सीधे प्रदान की जाती है।
तकनीक से पारदर्शिता: FRS तकनीक का उपयोग
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को उत्तर प्रदेश में पूरी तरह तकनीक-आधारित, पारदर्शी और जवाबदेह बनाया गया है। आवेदन से लेकर भुगतान तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन संचालित हो रही है। योजना में किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को रोकने और शुचिता बनाए रखने के लिए लाभार्थी के चेहरा-आधार मिलान (FRS) तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। डिजिटल मॉनिटरिंग की वजह से हर आवेदन का समय पर निस्तारण हो रहा है।
खबरें और भी
स्वस्थ शिशु और सुरक्षित मातृत्व का संकल्प
लक्ष्य से अधिक नामांकन इस बात का सीधा प्रमाण है कि योगी सरकार मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रखती है। मजबूत ग्राउंड नेटवर्क, डिजिटल मॉनिटरिंग और पारदर्शी भुगतान प्रणाली ने प्रदेश में 'सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ शिशु' के राष्ट्रीय संकल्प को धरातल पर साकार करने का काम किया है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

'कानपुर को दो जिलों में बांट दिया जाए', CM योगी से BJP विधायक की मांग

ब्राह्मण समाज के साथ सपा की बनी केमिस्ट्री तो बदल जाएगा यूपी का चुनावी गेम?

UP Supplementary Budget 2026: योगी सरकार ने पेश किया ₹59 हजार करोड़ से ज्यादा का अनुपूरक बजट, जानें किसे क्या मिला


