लखनऊ विश्वविद्यालय में तीसरा कैंपस खोलने की कवायद तेज, प्रमुख सचिव को लेटर लिख किया कैबिनेट से मंजूरी का आग्रह - lucknow university third campus land cabinet approval key
लखनऊ विश्वविद्यालय में तीसरा कैंपस खोलने की कवायद तेज, प्रमुख सचिव को लेटर लिख किया कैबिनेट से मंजूरी का आग्रह लखनऊ विश्वविद्यालय सरोजनी नगर में अपना तीसरा कैंपस खोलने की तैयारी में है, जिसके लिए पिपरसंड में 50 हेक्टेयर…

सौजन्य से:- Jagran
लखनऊ विश्वविद्यालय में तीसरा कैंपस खोलने की कवायद तेज, प्रमुख सचिव को लेटर लिख किया कैबिनेट से मंजूरी का आग्रह
लखनऊ विश्वविद्यालय सरोजनी नगर में अपना तीसरा कैंपस खोलने की तैयारी में है, जिसके लिए पिपरसंड में 50 हेक्टेयर जमीन पर सहमति बनी है। यह जमीन सीधे लवि को ...और पढ़ें
HighLights
- लवि सरोजनी नगर में तीसरा कैंपस खोलेगा।
- पिपरसंड में 50 हेक्टेयर जमीन पर सहमति बनी।
- जमीन हस्तांतरण के लिए कैबिनेट मंजूरी आवश्यक।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से सरोजनी नगर में अपने तीसरे कैंपस खोलने को लेकर तेजी से कवायद चल रही है। इसके लिए सरोजनी नगर के पिपरसंड गांव के पास 50 हेक्टेअर जमीन दिए जाने पर सहमति बन चुकी है, लेकिन यह जमीन सीधे लवि को नहीं मिल सकेगी।
इसके लिए कैबिनेट से मंजूरी लेनी होगी, फिर जमीन लवि के नाम ट्रांसफर की जा सकेगी। इस संबंध में लवि ने प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा को पत्र लिखकर कैबिनेट में प्रस्ताव भेजने का अनुरोध किया है।
दरअसल, लवि में अभी ओएनजीसी भवन में अस्थायी रूप से कृषि संकाय की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।इसके नए कैंपस के लिए कई साल से जमीन पाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
लखनऊ विश्वविद्यालय के नाम की जा सकती है स्थानांतरित
लवि प्रशासन के अनुसार पिपरसंड में 50 हेक्टेअर जमीन कृषि विभाग की जमीन दिए जाने पर सहमति मिल गई है, लेकिन इसे पाने के लिए सबसे पहले कृषि विभाग कैबिनेट से मंजूरी प्राप्त कर जमीन उच्च शिक्षा विभाग को ट्रांसफर करेगा। फिर वहां से लखनऊ विश्वविद्यालय के नाम स्थानांतरित की जा सकेगी।
यह भी पढ़ें- यूपी स्टार्टअप समिट में जुटेंगे इनक्यूबेटर्स और इन्वेस्टर, अगस्त तक होगा रजिस्ट्रेशन; विभाग ने जारी किया नोटफिकेशन
लवि के कुलपति प्रोफेसर जेपी सैनी ने बताया कि प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा को पत्र भेजकर कैबिनेट के माध्यम से इस प्रक्रिया को पूरा करने का आग्रह किया गया है। जमीन मिलने के बाद पिपरसंड में कृषि संकाय के रूप में तीसरा कैंपस खोला जाएगा। वहां कृषि से जुड़े परास्नातक पाठ्यक्रम संचालित होंगे और छात्र-छात्राओं को प्रयोग करने का भी मौका मिलेगा।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP के मदरसों में कामिल और फाजिल की डिग्री नहीं मिलेगी, योगी सरकार ने ऐक्ट में संशोधन को मंजूरी दी

प्रयागराज में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम 8 अगस्त को, 1.5 लाख से अधिक युवाओं का पंजीकरण का दावा

विधानसभा सत्र को हंगामे के हवाले करना, किसान, युवा और महिलाओं संग अन्याय; सपा पर बरसे योगी


