होमक्राइमप्रयागराज: कबाड़ बीनने वाले मूक-बधिर दंपति समेत 3 का कातिल कौन? कमरे में मिलीं खून से सनी लाशें
क्राइम

प्रयागराज: कबाड़ बीनने वाले मूक-बधिर दंपति समेत 3 का कातिल कौन? कमरे में मिलीं खून से सनी लाशें

प्रयागराज के शाहगंज थाना क्षेत्र के गढ़ीकलां मोहल्ले में किराये के कमरे में मूक-बधिर दंपती और एक अन्य महिला के खून से लथपथ शव मिले. प्…

Aaj Tak News के अनुसार5 अगस्त 2026 को 04:18 pm बजे
प्रयागराज: कबाड़ बीनने वाले मूक-बधिर दंपति समेत 3 का कातिल कौन? कमरे में मिलीं खून से सनी लाशें

सौजन्य से:- Aaj Tak News

Sign In

Advertisement

X

प्रयागराज के शाहगंज थाना क्षेत्र के गढ़ीकलां मोहल्ले में किराये के कमरे में मूक-बधिर दंपती और एक अन्य महिला के खून से लथपथ शव मिले. प्रयागराज जंक्शन से कुछ मीटर की दूरी पर स्थित घनी आबादी वाले मोहल्ले में इस तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया. मूक-बधिर होने के कारण किसी के चीखने-चिल्लाने की आवाज बाहर नहीं आ सकी. मकान मालिक ने दरवाजा बंद देखकर जब भीतर झांका तो तीनों की सिर कटी व जख्मी लाशें देखकर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल, जांच-पड़ताल चल रही है.

खून से सना सिलेंडर और शराब की बोतल बरामद

घटनास्थल पर छानबीन के दौरान कमरे से एक खून लगा सिलेंडर और शराब की बोतल मिली है. आशंका जताई जा रही है कि भारी सिलेंडर से सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ प्रहार करके तीनों की हत्या की गई है. कमरे में कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला है.

कबाड़ बीनने का काम करते थे मूक-बधिर दंपति

स्थानीय लोगों के अनुसार यह दंपती करीब 6 महीने पहले यहां रहने आया था और कबाड़ बीनने का काम करता था. कमरे में एक और महिला भी साथ रहती थी, जिसकी लाश भी साथ में पड़ी मिली. पुलिस एक अन्य संदिग्ध महिला के आवागमन की जानकारी जुटा रही है.

जंक्शन के पास वारदात से सुरक्षा पर उठे सवाल

प्रयागराज जंक्शन के इतने पास हर समय भारी पुलिस बल तैनात रहता है. इसके बावजूद इतनी बड़ी वारदात हो जाने और किसी को भनक तक न लगने से पुलिस की गश्त पर सवाल उठ रहे हैं. आसपास के लोगों ने भी किसी तरह का शोर या खटपट सुनने से इनकार किया है.

Advertisement

आपसी विवाद और रंजिश के एंगल पर जांच

पुलिस शुरुआती जांच में इसे घरेलू विवाद या आपसी गुटों की रंजिश मानकर चल रही है. अधिकारियों के मुताबिक, मृतक की पत्नी बीमार रहती थी, जिसे लेकर अक्सर कहासुनी होती थी. पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और संपर्क में रहने वाले संदिग्धों से पूछताछ में जुटी है.

---- समाप्त ----

TOPICS:

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें