वाराणसी में बीटीसी के सेमेस्टर पेपर में पांच नंबर काम आने पर सेवानिवृत्त टीटी के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या - son of retired tt commits suicide by hanging himself after scoring five marks in btc semester paper in varanasi
वाराणसी में बीटीसी के सेमेस्टर पेपर में पांच नंबर काम आने पर सेवानिवृत्त टीटी के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या वाराणसी के अशोक पुरम कॉलोनी में सेवानिवृत्त टीटी के 35 वर्षीय बेटे दीपक कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर…

सौजन्य से:- Jagran
वाराणसी में बीटीसी के सेमेस्टर पेपर में पांच नंबर काम आने पर सेवानिवृत्त टीटी के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
वाराणसी के अशोक पुरम कॉलोनी में सेवानिवृत्त टीटी के 35 वर्षीय बेटे दीपक कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह बीटीसी परीक्षा में पांच नंबर से फेल ह ...और पढ़ें
HighLights
- सेवानिवृत्त टीटी के बेटे दीपक ने की आत्महत्या।
- बीटीसी परीक्षा में पांच नंबर से हुआ था फेल।
- प्रेम संबंध में तनाव भी था एक कारण।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। शिवपुर थाना के चंदमारी पुलिस चौकी अंतर्गत अशोक पुरम कॉलोनी मे रेलवे विभाग से टीटी के पद से सेवानिवृत्त अशोक तिवारी के 35 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी तब हुई जब बुधवार की सुबह 9:00 बजे मां गिरिजा देवी उसे उठाकर चाय देने के लिए गई। दरवाजा बंद देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पांच नंबर कम आने पर उठाया आत्मघाती कदम
कॉलोनी के आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक दीपक तिवारी कानपुर से बीटीसी का फाइनल पेपर दे रहा था। करीब 25 दिन पूर्व रिजल्ट आया तो पांच नंबर से वह फेल हो गया जिस कारण टेंशन में रहता था। आसपास के लोगों ने यह भी बताया कि रिश्तेदार की एक लड़की से पिछले कई वर्षों से उसका प्रेम संबंध था तथा उससे शादी की बातचीत चल रही थी।
परिजनों ने जताई आशंका
लेकिन पिछले दो माहपूर्व लड़की की शिक्षिका के तौर पर नौकरी लग गई और उसकी कहीं और शादी की बातचीत चलने लगी जिस कारण बहुत ज्यादा तनाव में आ गया। हो सकता है इसी कारण मृतक ने यह कदम उठाया हो। परिजनों ने बताया कि दो बहन दो भाइयों में मृतक दूसरे नंबर पर था तथा दोनों बहनों का विवाह हो चुका है, अब केवल दोनों भाइयों का विवाह होना था। पुलिस ने मृतक के कमरे से दो मोबाइल फोन भी बरामद करते हुए अपने कब्जे में ले लिया और जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

प्रयागराज: कबाड़ बीनने वाले मूक-बधिर दंपति समेत 3 का कातिल कौन? कमरे में मिलीं खून से सनी लाशें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच में किसी भी साधु-संत की संलिप्तता नहीं मिली: सीएम योगी

UP: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे टोल फ्री, एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर हटाए गए, बरेली के नवरतन संभालेंगे


