प्रतापगढ़ में 100 साल पुराना मकान गिरने से 6 की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में मकान गिरने से हुई छह लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और घायल अमन श्रीवास्तव के समुचित इलाज के निर्देश दिए. यह…

सौजन्य से:- hindi.theprint.in
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में मकान गिरने से हुई छह लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और घायल अमन श्रीवास्तव के समुचित इलाज के निर्देश दिए.
यह हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली वार्ड में देर रात हुआ, जहां लगातार बारिश के कारण करीब 100 वर्ष पुराना मकान ढह गया. हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य एक ही कमरे में सो रहे थे. मलबे में दबने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक सदस्य घायल हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया.
हादसे में नितिन श्रीवास्तव (24), माधव (2), रीता श्रीवास्तव (42), प्रमोद श्रीवास्तव (45), माधुरी (24) और छह माह के बाबू की मौत हो गई. अमन श्रीवास्तव घायल हैं और उनका इलाज जारी है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि प्रतापगढ़ में हुई यह दुर्घटना अत्यंत दुखद है. उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायल अमन के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की. साथ ही जिला प्रशासन और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को घायल के बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

'हमने उनकी पूजा की है'; सीएम योगी के इस हमले के पीछे क्या, सपा-कांग्रेस पर 'भगवान राम' वाला वार

यूपी हेड कॉन्स्टेबल मोटर ट्रांसपोर्ट भर्ती का सिलेक्शन रिजल्ट घोषित, 14 अगस्त से देख सकेंगे अंक - up police head constable motor transport result declared

डेटिंग एप पर दोस्ती कर ब्लैकमेलिंग; नोटों के बिस्तर पर सोने वाली युवती की योगी से शिकायत


