होमक्राइमसीएम योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा? निशाने पर विपक्ष, दलित-पिछड़े समाज को साधने की रणनीति का खुलासा
क्राइम

सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा? निशाने पर विपक्ष, दलित-पिछड़े समाज को साधने की रणनीति का खुलासा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए दावा किया कि हमने दलित-पिछड़े समाज को शासन की सुविधाओं से जोडऩे का काम किया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने जिसको पूछा नहीं, उनकी पूजा की है और उनका सम्मान किया है। सूत्र: Aaj Tak

Navbharat Times के अनुसार7 अगस्त 2026 को 08:18 pm बजे
सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा? निशाने पर विपक्ष, दलित-पिछड़े समाज को साधने की रणनीति का खुलासा

सौजन्य से:- Navbharat Times

Yogi Adityanath News: राम मंदिर में चोरी के मुद्दे पर विपक्ष की ओर से की जा रही राजनीति के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व की सरकारों में दलित-पिछड़े सरकारों की अनदेखी का मामला उठाया। उन्होंने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम मंदिर चोरी मुद्दे को लेकर लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं। उन्होंने राम मंदिर चोरी मुद्दे पर राजनीति करने वाले दलों को आड़े हाथों लेते दिख रहे हैं। अब सीएम योगी ने दलित और जनजातीय समुदाय को साधने की रणनीति पर काम तेज किया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की सरकारों में छोड़ दिया गया था। समाज में हाशिए पर खड़े इस समाज को हमने मुख्य धारा में लाने का काम किया है। उनकी हमने पूजा की है। इस बयान के जरिए वे राम मंदिर मुद्दे से अगल हटते हुए दलित और पिछड़े समाज को साधने की रणनीति पर आगे बढ़ते दिखे हैं। दरअसल, सीएम योगी घुमंतू विकास बोर्ड के गठन को लेकर लखनऊ में आयोजित विमुक्त एवं घुमंतू समाज के आभार ज्ञापन कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसी में उनका बड़ा बयान सामने आया है।

सीएम योगी ने क्या कहा?

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 12 वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व की एनडीए सरकार केंद्र में कार्य कर रही है। वहीं, प्रदेश में करीब सवा 9 वर्ष से एनडीए की सरकार है। बहुत सारी जातियां आप में से ऐसी हैं, जिनको हम लोगों ने बहुत सारी योजनाओं के साथ जोड़ा है। सीएम ने वनटांगिया गांव को राजस्व गांव के रूप में मान्यता दिए जाने की बात कही। इससे हजारों की संख्या में वनटांगिया समाज के लोग आज समाज की मुख्य धारा से जुड़े हैं। सीएम योगी ने कहा कि समाज की मुख्य धारा से कटी जातियों को हमने मुख्य धारा में लाने का काम किया है।

डबल इंजन सरकार का जिक्र

सीएम योगी ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार ने इन लोगों को शासन की योजनाओं से आच्छादित कियाहै। उनके राशन कार्ड बने हैं। जिनके पास जमीन नहीं थी, उन्हें जमीन के पट्टे उपलब्ध करवाए गए हैं। जिनके पास आवास नहीं थी, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाया गया। आयुष्मान भारत का कार्ड दिलाया गया। बिजली के कनेक्शन उपलब्ध करवाए गए। रसोई गैस के फ्री कनेक्शन उपलब्ध करवाए गए। पेंशन की सुविधा से आच्छादित किया गया।

सीएम ने कहा कि इन लोगों को वृद्धावस्था पेंशन हो या निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन इन सभी पेंशन योजना से भी ऐसे लोगों को जोड़ा गया है। पीएम मोदी की बातों को दोहराते हुए सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री बार-बार कहते हैं कि जिसको कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने जिसको पूछा नहीं, उसको हमने उसको बुला कर उनकी पूजा की है। उन्हें सम्मान दिया है।

बिना भेदभाव योजना का लाभ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर कहा कि हमारे लिए जनता-जनार्दन केवल वोट बैंक नहीं है। हमने बिना भेदभाव के हर नागरिक को शासन की सुविधा का लाभ दिलाया है। हमने जनता को जनार्दन के रूप में सम्मान दिया है। उनकी पूजा की है। यही कारण है कि चाहे वह वनटांगिया हो, मुसहर, कोल, बुक्सा, सहरिया, गौड़, थारू या चेरों, इन सभी जातियों के उत्थान के लिए कार्य हुआ है। इनको सेचुरेशन लेवल तक पहुंचाने का कार्य किया गया है। यह उसी श्रृंखला का हिस्सा है।

लेखक के बारे मेंराहुल पराशरराहुल पराशर नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की यूपी-उत्तराखंड टीम में काम करते हैं। प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका 22 साल लंबा का अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। राहुल पराशर ने अक्टूबर 2021 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्होंने पिछले 4 वर्षों में यूपी विधानसभा चुनाव, यूपी निकाय चुनाव, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव, यूपी में एसआईआर प्रक्रिया जैसे बड़े घटनाक्रम का विस्तृत कवरेज किया है। राजनीति गतिविधियों से लेकर प्रशासनिक हलचल और क्राइम की घटनाओं पर उनका फोकस रहता है।

विशेषज्ञता- राजनीतिक खबरों का विश्लेषण, क्राइम की घटनाओं पर विस्तृत रिपोर्ट, प्रशासनिक हलचल को लेकर इनसाइड स्टोरी, सरकार के फैसलों का आम लोगों पर असर का विश्लेषण।

पत्रकारिता अनुभव: अखबार और डिजिटल मीडिया में 22 साल से कार्यरत

राहुल पराशर ने साल 2004 में प्रभात खबर, पटना से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में जूनियर रिपोर्टर से लेकर प्रधान संवाददाता के पद पर काम किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा, राजद, जदयू और लोजपा जैसे दलों को कवर किया। उन्होंने शिक्षा विभाग की लंबे समय तक रिपोर्टिंग की। नवभारत टाइम्स वेबसाइट में काम करते हुए शानदार कवरेज के लिए कई बार संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया है।

शिक्षा:

राहुल पराशर ने वर्ष 2004 में भारतीय विद्या भवन के पीके इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म का कोर्स किया है। मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर से आने वाले राहुल पराशर ने नेतरहाट, झारखंड से स्कूली शिक्षा ग्रहण की। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से वर्ष 2002 में स्नातक की डिग्री हासिल की है।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें