यूपी के चुनावी मुद्दों में निवेश होगा सबसे विशेष, जमीन पर उतरेंगी 10 लाख करोड़ की परियोजनाएं
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार प्रदेश में तेजी से हो रहे निवेश का संदेश मतदाताओं तक पहुंचाने की तैयारी में है। इसके लिए औद्योगिक विकास विभाग दिवाली बाद ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन करेगा। लखनऊ: विधानसभा चुना…

सौजन्य से:- Navbharat Times
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार प्रदेश में तेजी से हो रहे निवेश का संदेश मतदाताओं तक पहुंचाने की तैयारी में है। इसके लिए औद्योगिक विकास विभाग दिवाली बाद ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन करेगा।
लखनऊ: विधानसभा चुनाव से पहले यूपी सरकार प्रदेश में तेजी से हो रहे निवेश का संदेश मतदाताओं तक पहुंचाने की तैयारी में है। इसके लिए औद्योगिक विकास विभाग दिवाली बाद ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) का आयोजन करेगा। इसके जरिए 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारने की तैयारी है। इसमें सबसे ज्यादा फोकस जीसीसी, आईटी, रियल एस्टेट, सोलर एनर्जी सेक्टर पर होगा।
तय योजना के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ पूर्वांचल और बुंदेलखंड में भी निवेश बढ़ाने की योजना है। प्रदेश के ये दोनों हिस्से अब तक निवेश के लिहाज से पीछे माने जाते रहे हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे बनने के बाद बुंदेलखंड और पूर्वांचल के जिलों की कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। ऐसे में इन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर निवेश परियोजनाओं को जमीन पर उतारने की तैयारी सरकार कर रही है।
जापान और दक्षिण कोरिया पर नजर
निवेश परियोजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए राज्य सरकार का खास फोकस जापान, दक्षिण कोरिया और ताइवान की कंपनियों पर है। इसके लिए औद्योगिक विकास विभाग के अधिकारी तीनों देशों की कंपनियों के संपर्क में है। हाल ही में यूपी आए जापानी प्रतिनिधिमंडल में शामिल रही कई कंपनियां भी निवेश करेंगी। वहीं, ताइवान में होने वाले सेमीकॉन में यूपी का प्रतिनिधिमंडल जाएगा।
गोरखपुर से झांसी तक बड़े लक्ष्य
मिर्जापुर के लिए ₹26,000 करोड़ की निवेश परियोजनाओं का लक्ष्य है
गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण में ₹35,000 करोड़ की परियोजनाओं के शिलान्यास का लक्ष्य है
गाजियाबाद में ₹20,000 करोड़ के प्रोजेक्ट शुरू करवाने की तैयारी है
झांसी में ₹16,000 करोड़ की परियोजनाएं जमीन पर उतारने का लक्ष्य है
राजधानी लखनऊ में ₹20,000 करोड़ का निवेश लाने का टारगेट है
रोजगार में भी वोकल फॉर लोकल
औद्योगिक विकास विभाग का फोकस ऐसी परियोजनाओं को जमीन पर उतारना है, जिससे ज्यादा से ज्यादा स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकें। इसके लिए दूसरे विभागों के साथ मिलकर इंडस्ट्री की जरूरत के मुताबिक युवाओं को स्किल ट्रेनिंग भी दी जा रही है।
लेखक के बारे मेंप्रशांत सिंहप्रशांत सिंह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर हैं। पत्रकारिता में उनका 1.5 साल का अनुभव है। वह अभी उत्तर-प्रदेश और उत्तराखंड टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, आंध्र-प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब-हरियाणा, गोवा समेत नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों की खबरों पर काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत नवभारत टाइम्स अखबार से की थी।प्रशांत सिंह को देश-विदेश की राजनीति के बारे में लिखना बेहद पसंद है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को अपनी टीम के साथ कवर किया है। इसके साथ ही उन्हें हिंद-प्रशांत महासागर और वेस्ट एशिया की जियोपॉलिटिक्स को समझने और उस पर लिखने में गहरी दिलचस्पी है।प्रशांत सिंह ने दिल्ली की गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ युनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली की साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से अंतर्राष्ट्रीय संबंध में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने अपनी मास्टर्स खत्म होने के बाद मीडिया जगत में कदम रखा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर में एयरबैग न खुलने से युवक की मौत पर उपभोक्ता आयोग का फैसला, कार कंपनी को देनी होगी कार की कीमत - kanpur airbag death consumer commission orders car company payout

कानपुर में तीन दिन बैंक हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक शाखाएं रहेंगी ठप, व्यापारिक कामकाज व वित्तीय लेनदेन पर संकट - kanpur bank strike 3 day closure to hit business finance

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे की राह और होगी आसान; जाजमऊ पुल से जुड़ेगा, NHAI ने किया कंपनी का चयन


