होमसेहतवाराणसी में ट्रेन से गिरा युवक: लखनऊ जाते समय हादसा, बिलखते दंपती ने स्टेशन मास्टर से मांगी मदद; जानें मामला
सेहत

वाराणसी में ट्रेन से गिरा युवक: लखनऊ जाते समय हादसा, बिलखते दंपती ने स्टेशन मास्टर से मांगी मदद; जानें मामला

वाराणसी में ट्रेन से गिरा युवक: लखनऊ जाते समय हादसा, बिलखते दंपती ने स्टेशन मास्टर से मांगी मदद; जानें मामला Varanasi News: वाराणसी के बाबतपुर रेलवे स्टेशन के पास लखनऊ जा रही ट्रेन से एक युवक गिर गया। रात में लोको पायलट…

Amar Ujala के अनुसार31 जुलाई 2026 को 12:26 am बजे
वाराणसी में ट्रेन से गिरा युवक: लखनऊ जाते समय हादसा, बिलखते दंपती ने स्टेशन मास्टर से मांगी मदद; जानें मामला

सौजन्य से:- Amar Ujala

वाराणसी में ट्रेन से गिरा युवक: लखनऊ जाते समय हादसा, बिलखते दंपती ने स्टेशन मास्टर से मांगी मदद; जानें मामला

Varanasi News: वाराणसी के बाबतपुर रेलवे स्टेशन के पास लखनऊ जा रही ट्रेन से एक युवक गिर गया। रात में लोको पायलट की नजर ट्रैक किनारे बैठे युवक पर पड़ी, जिसके बाद उसे आरपीएफ के सुपुर्द किया गया। स्टेशन मास्टर की सक्रियता से उसकी पहचान कर परिजनों से संपर्क कराया गया और उसे सकुशल उनके हवाले कर दिया।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

लखनऊ से वाराणसी आने वाले रेल ट्रैक पर बाबतपुर रेलवे स्टेशन से चार किलोमीटर आगे ट्रेन से गिरे एक युवक को स्टेशन मास्टर की सतर्कता से बचाया गया। रात में ट्रेन से गिरने के बाद युवक ट्रैक के किनारे बैठा था। स्टेशन मास्टर की सूचना पर श्रमजीवी एक्सप्रेस के लोकोपायलट ने युवक को आरपीएफ को सौंपा। इसके बाद एक दूसरी ट्रेन रोककर युवक को बाबतपुर पहुंचाया गया।

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के बाबतपुर स्टेशन पर 29 जुलाई की रात करीब 1.04 बजे ट्रेन नंबर 14261 गया जं. से चलकर लखनऊ तक चलने वाली एकात्मता एक्सप्रेस बाबतपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर पहुंची। इसी दौरान किसी ने चेनपुलिंग कर दिया। इसी बीच, एक परिवार रोते-बिलखते स्टेशन मास्टर चंद्रेश कुमार सिंह के पास पहुंचा।

बताया कि उनका बेटा बाबतपुर स्टेशन से लगभग तीन-चार किलोमीटर पीछे चलती ट्रेन से गिर गया है। स्टेशन मॉस्टर ने इसकी सूचना संबंधित रेल कर्मियों को दिया। इसी बीच, नई दिल्ली से राजगीर जाने वाली ट्रेन नंबर 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस के लोको पायलट से बातचीत कर स्टेशन मॉस्टर ने काशन पर ट्रेन को चलाने को कहा।

रेलवे ट्रैक के किलोमीटर संख्या 788/01 के पास लोको पायलट की नजर बच्चे पर पड़ी। वह ट्रैक के किनारे सुरक्षित स्थान पर जाकर बैठ गया था। लोको पायलट ने तत्काल बच्चे को अपने संरक्षण में लिया। कुछ ही देर में रेलवे सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंच गए, जिन्हें लोको पायलट द्वारा युवक को सुपुर्द कर दिया गया।

इसके बाद ट्रेन नंबर 22355 पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस को भी कॉशन देकर रोककर युवक को उसमें बिठाकर बाबतपुर स्टेशन लाया गया। यहां परिजनों को सकुशल सौंप दिया गया। युवक की पहचान अलीनगर चंदौली निवासी आयुष चौहान (18) पुत्र शिव कुमार चौहान के रुप में हुई। परिजनों ने बताया कि वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से लखनऊ स्थित पीजीआई में बेटे के इलाज के लिए यात्रा कर रहे थे, उसी समय यह घटना हुई।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें