होमसेहतबाढ़ प्रभावितों के लिए योगी सरकार का बड़ा अभियान, भोजन से लेकर सुरक्षित ठिकाने तक का इंतजाम
सेहत

बाढ़ प्रभावितों के लिए योगी सरकार का बड़ा अभियान, भोजन से लेकर सुरक्षित ठिकाने तक का इंतजाम

बाढ़ प्रभावितों के लिए योगी सरकार का बड़ा अभियान, भोजन से लेकर सुरक्षित ठिकाने तक का इंतजाम यूपी में बाढ़ प्रभावितों के लिए योगी सरकार का बड़ा अभियान चला रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों तक प…

Hindustan के अनुसार31 अगस्त 2026 को 11:31 pm बजे
बाढ़ प्रभावितों के लिए योगी सरकार का बड़ा अभियान, भोजन से लेकर सुरक्षित ठिकाने तक का इंतजाम

सौजन्य से:- Hindustan

बाढ़ प्रभावितों के लिए योगी सरकार का बड़ा अभियान, भोजन से लेकर सुरक्षित ठिकाने तक का इंतजाम

यूपी में बाढ़ प्रभावितों के लिए योगी सरकार का बड़ा अभियान चला रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के साथ ही उनके लिए भोजन, आश्रय, स्वास्थ्य सुविधाएं और पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था लगातार की जा रही है।

उत्तर प्रदेश में बाढ़ की चुनौती के बीच योगी सरकार ने राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता देते हुए प्रशासनिक मशीनरी को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है। बड़े अभियान के तहत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के साथ ही उनके लिए भोजन, आश्रय, स्वास्थ्य सुविधाएं और पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था लगातार की जा रही है।

उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त कार्यालय के मुताबिक रविवार तक प्रदेश के 17 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। अब तक प्रदेश में कोई जनहानि नहीं व पशुहानि नहीं होने पाई है। योगी सरकार की निगरानी में राहत कार्य प्रभावित क्षेत्रों में लगातार जारी हैं। वर्तमान में बाढ़ से करीब 1.70 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। ऐसे में सरकार का पूरा जोर प्रभावित आबादी को तत्काल राहत सहायता उपलब्ध कराने और लोगों को सुरक्षित रखने पर है। इसके लिए प्रभावित इलाकों में अब तक कुल 1,633 बाढ़ चौकियां स्थापित की जा चुकी हैं। इन चौकियों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर राहत एवं बचाव गतिविधियों की निगरानी की जा रही है।

बाढ़ पीड़ितों तक भोजन पहुंचाने के लिए व्यापक इंतजाम

बाढ़ जैसी आपदा में सबसे बड़ी जरूरत प्रभावित परिवारों तक भोजन पहुंचाने की है। योगी सरकार ने इस मोर्चे पर भी व्यापक इंतजाम किए हैं। रविवार की स्थिति के मुताबिक 2,024 बाढ़ राहत खाद्यान्न पैकेट और 10,784 लंच पैकेट वितरित किए गए हैं। अब तक कुल 55,572 खाद्यान्न पैकेट और 3.02 लाख लंच पैकेट प्रभावित लोगों तक पहुंचाए जा चुके हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं को भी रखा गया सक्रिय

राहत कार्यों के साथ सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को भी प्राथमिकता दी है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में 200 मेडिकल टीमें गठित की गई हैं। इसके अलावा स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए 5,432 क्लोरीन टैबलेट तथा 5,441 ओआरएस पैकेट वितरित किए गए हैं। मेडिकल टीमों की तैनाती और क्लोरीन टैबलेट तथा ओआरएस के वितरण से प्रभावित आबादी को तत्काल स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

बाढ़ से प्रभावित जिले

30 अगस्त की स्थिति के अनुसार प्रदेश के 17 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें अयोध्या, आजमगढ़, बलिया, बाराबंकी, बदायूं, चित्रकूट, फर्रुखाबाद, हमीरपुर, हरदोई, कासगंज, कन्नौज, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर और वाराणसी शामिल हैं। इन सभी जिलों में प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव अभियान में लगातार जुटी हैं।

खास-खास

-525 नाव-मोटरबोट से राहत-बचाव अभियान

-254 बाढ़ शरणालय स्थापित, 1151 लोग रह रहे

-प्रभावित 20,556 पशुओं के लिए 425.89 क्विंटल भूसा वितरित

-12 मकान क्षतिग्रस्त, 11 को दी गई आर्थिक सहायता

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें