होमसेहतकानपुर में बारिश के बाद तेज धूप निकली: गर्मी व उमस से लोग परेशान, सामान्य से अधिक रहेगा तापमान - Kanpur News
सेहत

कानपुर में बारिश के बाद तेज धूप निकली: गर्मी व उमस से लोग परेशान, सामान्य से अधिक रहेगा तापमान - Kanpur News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Kanpur - Kanpur Weather Update | High Humidity And Heat Forecast कानपुर में बारिश के बाद तेज धूप निकली:गर्मी व उमस से लोग परेशान, सामान्य से अधिक रहेगा तापमान - कॉपी लिंक कानपुर में…

Dainik Bhaskar के अनुसार23 सितंबर 2026 को 05:04 am बजे
कानपुर में बारिश के बाद तेज धूप निकली:  गर्मी व उमस से लोग परेशान, सामान्य से अधिक रहेगा तापमान - Kanpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Kanpur

- Kanpur Weather Update | High Humidity And Heat Forecast

कानपुर में बारिश के बाद तेज धूप निकली:गर्मी व उमस से लोग परेशान, सामान्य से अधिक रहेगा तापमान

- कॉपी लिंक

कानपुर में बुधवार सुबह तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुबह के समय आसमान में घने बादल छाए रहे। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ बादल छंट चुके हैं और तेज धूप निकली है। गर्मी व उमस एक बार फिर लोगों को परेशान करने लगी है। धूप की तेजी के चलते पारा सामान्य से अधिक रह सकता है।

मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही बारिश का अलर्ट जारी किया था। अगले 24 घंटे में बरसात हो सकती है। बारिश के बीच गंगा के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। IMD लखनऊ के अनुसार, 1 जून से अब तक 47 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड दर्ज की गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34°C दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि-

सुबह बादलों के बावजूद दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से उमस बढ़ेगी। बारिश भी होगी।

सुबह के समय बारिश की 3 तस्वीर देखिए…

बदलते मौसम में बढ़े संक्रामक रोग

बदलते मौसम के साथ संक्रामक रोगों का असर भी दिखाई देने लगा है। डेंगू और मलेरिया के मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि मरीजों की निगरानी की जा रही है। उन्होंने लोगों से बदलते मौसम में विशेष एहतियात बरतने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की।

मंगलवार को तेज धूप से बढ़ी गर्मी

सीएसए की मंगलवार की मौसम रिपोर्ट के अनुसार अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा। सुबह से तेज धूप निकलने के कारण दिनभर उमस और गर्मी से लोग परेशान रहे।

घाटमपुर इलाके में भी बुधवार सुबह से तेज हवा के साथ बारिश हुई। तेज बारिश से कानपुर-सागर हाइवे पर सन्नाटा पसरा पड़ा रहा। बारिश के चलते लोग घरों में ही रहे। बारिश थमने के बाद घरों से बाहर निकले।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें