नोएडा किंग्स ने कानपुर को हराया: यूपी टी-20 लीग सीजन- 4 के दूसरे मैच में बॉबी-कार्तिक का कमाल - Lucknow News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - UP T20 League Season 4: Noida Kings Defeat Kanpur Superstars In Lucknow नोएडा किंग्स ने कानपुर को हराया:यूपी टी-20 लीग सीजन- 4 के दूसरे मैच में बॉबी-कार्तिक का कमाल - कॉपी…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- UP T20 League Season 4: Noida Kings Defeat Kanpur Superstars In Lucknow
नोएडा किंग्स ने कानपुर को हराया:यूपी टी-20 लीग सीजन- 4 के दूसरे मैच में बॉबी-कार्तिक का कमाल
- कॉपी लिंक
बॉबी यादव (44) और कार्तिक सिद्धू (34) की शानदार नाबाद पारियों की बदौलत नोएडा किंग्स ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के दूसरे मैच में कानपुर सुपरस्टार्स को तीन विकेट से पराजित किया। इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेले गए मुकाबले में नोएडा किंग्स ने 135 रन
बॉबी यादव ने 28 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 44 रन कार्तिक सिद्धू ने 21 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 34 रन की पारी खेलते हुए संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए टीम को संभाला और अंतिम ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को जीत दिला दी।
इससे पहले नोएडा किंग्स के कप्तान माधव कौशिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। नोएडा के गेंदबाजों ने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए कानपुर सुपरस्टार्स को शुरुआत से ही दबाव में रखा। कानपुर की टीम ने 13 ओवर के भीतर 74 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे।
नोएडा से बाएं हाथ के स्पिनर शिवा सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट झटके। भारत की 2019 अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे शिवा का साथ तेज गेंदबाज कुणाल त्यागी ने देते हुए 28 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए।
कानपुर के शीर्ष क्रम के लड़खड़ाने के बाद यशोवर्धन सिंह और शुभम मिश्रा ने जिम्मेदारी संभाली। दोनों ने दबाव के बीच 43 गेंदों पर 59 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। यशोवर्धन ने 21 गेंदों पर 28 रन, जबकि शुभम मिश्रा ने 24 गेंदों पर 29 रन बनाए। इस साझेदारी की बदौलत कानपुर सुपरस्टार्स ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 134 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
जवाब में 135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नोएडा किंग्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। कानपुर के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट हासिल किए और नोएडा की टीम 12वें ओवर में 57 रन पर सात विकेट गंवाकर मुश्किल में फंस गई थी।
कानपुर के ऑलराउंडर शुभम मिश्रा ने गेंद से भी प्रभावी प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने चार ओवर में सिर्फ 10 रन देकर दो विकेट हासिल किए। अनुभवी स्पिनर कर्ण शर्मा ने 39 रन देकर दो और तेज गेंदबाज अजय कुमार ने 31 रन देकर दो विकेट झटके।
इसके बाद इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे बॉबी यादव ने कार्तिक सिद्धू के साथ मिलकर मैच का रुख बदल दिया। दोनों ने पहले संभलकर पारी को आगे बढ़ाया और फिर डेथ ओवरों में तेजी से रन बटोरे। नोएडा को अंतिम 18 गेंदों में नोएडा को 37 रन की जरूरत थी। दोनों बल्लेबाजों ने 18वें ओवर में अजय कुमार के खिलाफ 17 रन बटोरकर समीकरण को 12 गेंदों में 20 रन तक पहुंचा दिया।
कानपुर के विनीत पंवार ने 19वां ओवर शानदार तरीके से करते हुए सिर्फ छह रन दिए और अपने चार ओवर का स्पेल 24 रन देकर एक विकेट के साथ पूरा किया। नोएडा को अंतिम छह गेंदों में 14 रन चाहिए थे।
अंतिम ओवर में शक्ति वर्मा के सामने बॉबी यादव ने पहली दो गेंदों पर लगातार चौके लगाकर दबाव कानपुर पर डाल दिया। इसके बाद तीन गेंदों पर चार रन की जरूरत थी और बॉबी ने एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से शानदार चौका लगाकर नोएडा किंग्स को जीत दिला दी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश में मेरिट सूची की योजना का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों ने भर्ती बोर्ड के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, देरी को लेकर झंडे गाड़े गए

यूपी में एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स पर एक्शन, पनीर-घी-खोया समेत सब बैन

प्रयागराज में 22 बीघा जमीन पर बनेगा हाईटेक पार्क; टॉय ट्रेन, मोशन थिएटर और हर्बल गार्डन का लुत्फ उठाएंगे लोग - prayagraj to get hightech park with traffic zone gym more


