लखनऊ में बिजली कर्मचारियों को दबंगों ने घेरा, बंधक बनाने की कोशिश, दो सगे भाई समेत 12 पर FIR
लखनऊ में बिजली कर्मचारियों को दबंगों ने घेरा, बंधक बनाने की कोशिश, दो सगे भाई समेत 12 पर FIR आरोप है कि दबंगों ने झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी. पूर्व में दर्ज केस को वापस लेने का दबाव बनाया. By ETV Bharat Uttar Prad…

सौजन्य से:- ETV Bharat
लखनऊ में बिजली कर्मचारियों को दबंगों ने घेरा, बंधक बनाने की कोशिश, दो सगे भाई समेत 12 पर FIR
आरोप है कि दबंगों ने झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी. पूर्व में दर्ज केस को वापस लेने का दबाव बनाया.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 15, 2026 at 8:50 PM IST
लखनऊ : पारा थाना क्षेत्र स्थित हंसखेड़ा में विद्युत चोरी की रोकथाम के लिए छापेमारी करने गई लेसा प्रवर्तन दल-प्रथम की टीम के साथ दबंगों ने गाली-गलौज, अभद्रता और बंधक बनाने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है. चेकिंग से बौखलाए आरोपियों ने अपने साथियों संग गाड़ियों से पहुंचकर सरकारी टीम को घेर लिया और सड़क जाम कराने का प्रयास किया. प्रवर्तन दल प्रभारी की तहरीर पर पारा पुलिस ने शुक्रवार को दो नामजद सगे भाइयों समेत 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कर लिया है.
प्रवर्तन दल प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 14 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे टीम हंसखेड़ा इलाके में नियमित चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान टीम एक व्यावसायिक परिसर में पहुंची, जहां सरिया-गाटर की वर्कशॉप और बिजली की मोटर से चलने वाली चारा कुट्टी काटने की मशीन की जांच की जा रही थी. इसी दौरान मौके पर मौजूद एक बुजुर्ग महिला ने फोन मिलाकर टीम प्रभारी की बात अपने बेटे से कराई.
फोन पर बात कर रहे शख्स ने खुद को लल्लन यादव बताते हुए अधिकारियों को धमकाना शुरू कर दिया. धमकी देने के कुछ ही देर बाद लल्लन यादव अपने भाई पिंटू यादव और 10 से 12 अज्ञात लोगों के साथ स्कॉर्पियो व अन्य गाड़ियों से मौके पर आ धमका. आरोप है कि दबंगों ने आते ही प्रवर्तन दल की गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया. आरोपियों ने बिजली विभाग की टीम को गाड़ी के भीतर ही बंधक बनाने की कोशिश की और गाली-गलौज करते हुए हंगामा शुरू कर दिया.
तहरीर के अनुसार, दोनों भाइयों ने भीड़ को उकसाकर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कराने का प्रयास किया. इतना ही नहीं, उन्होंने अधिकारियों पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी और लल्लन यादव के खिलाफ पूर्व में दर्ज विद्युत अधिनियम के केस को वापस लेने का भारी दबाव बनाया. मौके पर तनाव बढ़ने पर टीम ने किसी तरह खुद को बचाया और पुलिस को सूचना दी.
इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने बताया, थाना पुलिस ने लेसा प्रभारी की तहरीर पर लल्लन यादव, पिंटू यादव और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस टीम घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि पहचान कर सभी उपद्रवियों की गिरफ्तारी की जा सके.
यह भी पढ़ें : PM आवास योजना (शहरी) 2.0: प्रयागराज में 83000 आवेदन, 30000 को मिलेगा घर, जानिए नियम और आवेदन का तरीका
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में दरोगा लापता, कार छोड़ बैग लेकर निकले, वाराणसी में मिली आखिरी मोबाइल लोकेशन

यूपी में सरकार बनने पर महिलाओं को 40,000, बढ़ाकर सपा पेंशन दी जाएगी, अखिलेश यादव ने की घोषणा

उत्तर प्रदेश में एसयूवी के कार से टकरा जाने से आईटीबीपी के डीआइजी और ड्राइवर की मौत हो गई


