यूपी पुलिस में तीन युवाओं का सब-इंस्पेक्टर पद पर चयन: हरदोई के पिहानी में खुशी की लहर, परिजनों ने बांटी मिठाई - Pihani(Hardoi) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Hardoi - Pihani - Hardoi Pihani News | UP Police SI Selection Celebration Success Story यूपी पुलिस में तीन युवाओं का सब-इंस्पेक्टर पद पर चयन:हरदोई के पिहानी में खुशी की लहर, परिजनों…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Hardoi
- Pihani
- Hardoi Pihani News | UP Police SI Selection Celebration Success Story
यूपी पुलिस में तीन युवाओं का सब-इंस्पेक्टर पद पर चयन:हरदोई के पिहानी में खुशी की लहर, परिजनों ने बांटी मिठाई
- कॉपी लिंक
हरदोई के पिहानी क्षेत्र के तीन प्रतिभावान युवाओं का उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI) पद पर चयन हुआ है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी परिणामों में इन युवाओं ने सफलता हासिल की है, जिससे न केवल उनके माता-पिता बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है।
चयनित अभ्यर्थियों में ग्राम मझिया निवासी सत्यम सिंह (स्व. रतीभान सिंह के पुत्र) और शिव ओम सिंह (विष्णु कुमार सिंह के पुत्र) शामिल हैं। इनके साथ ही ग्राम कुइयां निवासी शरद प्रताप सिंह (नरेंद्र सिंह के पुत्र) ने भी यह उपलब्धि हासिल की है।
इन तीनों अभ्यर्थियों ने अपनी प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा पिहानी के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सरस्वती शिशु मंदिर एवं सरस्वती विद्या मंदिर से प्राप्त की है। बचपन से ही मेधावी रहे इन युवाओं ने पुलिस सेवा परीक्षा की तैयारी के दौरान कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिचय दिया। एक ही संस्थान के तीन छात्रों का एक साथ दरोगा पद पर चयन होना विद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था को भी दर्शाता है।
परिणाम घोषित होते ही ग्राम मझिया और कुइयां में जश्न का माहौल बन गया। चयनित युवाओं के घरों पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। ग्रामीणों का कहना है कि इन युवाओं की सफलता से गांव के अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा मिलेगी।
विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने तीनों पूर्व छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी तीनों होनहारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और उम्मीद जताई है कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ देश व प्रदेश की सेवा करेंगे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

'थाने जा रहा हूं', कहकर घर से निकले दरोगा 4 दिन से गायब, सुराग मिलते ही वाराणसी पहुंची लखनऊ पुलिस

लखनऊ में किसान पथ पर बेकाबू ट्रक ने बाइकसवार को रौंदा, वाहन छोड़ कर चालक फरार

कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुलिस ने संभाला मोर्चो


