लखनऊ में बदला मौसम, दिन में छाया अंधेरा; तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश भी
लखनऊ में बदला मौसम, दिन में छाया अंधेरा; तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश भी Lucknow Weather: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अचानक मौसम बदल गया। अचानक दिन में अंधेरा छा गया। इसके बाद तेज आंधी शुरू हो गई। इसके साथ ही जोरदार…

सौजन्य से:- Hindustan
लखनऊ में बदला मौसम, दिन में छाया अंधेरा; तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश भी
Lucknow Weather: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अचानक मौसम बदल गया। अचानक दिन में अंधेरा छा गया। इसके बाद तेज आंधी शुरू हो गई। इसके साथ ही जोरदार बारिश भी शुरू हो गई।
Lucknow Weather:यूपी की राजधानी लखनऊ में गुरुवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया। सुबह से चिलचिलाती, धूप, उमस और गर्मी झेल रहे शहर के लोगों को दोपहर बाद अचानक छाए बादलों ने राहत की सौगात दी। लखनऊ में अचानक अंधेरा छा गया। इसके बाद तेज आंधी चलने लगी है। इसके साथ ही कुछ देर में जोरदार बारिश शुरू हो गई। मौसम सुहावना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली। दरअसल, मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया था।
शहर के अधिकांश हिस्सों में घने काले बादल छा गए और तेज हवा के साथ पहले बूंदाबांदी उसके बाद बारिश शुरू हो गई। एयरपोर्ट वेदर के अनुसार हवा की गति 25 से 38 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज की गई। हालांकि बारिश के आंकड़े शाम 5:30 बजे के बाद ही जारी हो पाएंगे। बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन में 1:00 बजे लखनऊ, कानपुर, अमेठी, रायबरेली और सुल्तानपुर समेत 21 जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार के साथ बारिश और कहीं-कहीं बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया था।
लोगों को गर्मी से राहत मिली
वहीं, बुधवार को सूर्योदय से दोपहर पौने 12 बजे तक तीखी धूप उमस बढ़ा रही थी। गुरुवार को अचानक काले बादलों ने माहौल बदल दिया। तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग की मानें तो मानसून की विदाई का समय आ गया है। ऐसे में अचानक मौसम बदलेगा और बारिश होगी। मौसम विभाग का कहना है कि आज भी बारिश, आंधी और गरज-चमक के आसार हैं। मानसून की वापसी बीते एक सप्ताह से भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान हो गए थे। जुलाई-अगस्त के बाद सितंबर माह में मानसून के लिए अहम होता हैं। लेकिन इस बार मानसून में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इस बीच गुरुवार को मौसम ने करवट बदल ली।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Monsoon Return; कानपुर में 27 तक झमाझम बारिश, आंधी-गरज और तेज हवा की IMD की चेतावनी - kanpur monsoon rain imd warns of heavy showers till sept 27

UP Weather, 24 सितंबर: प्रयागराज-बनारस-गोरखपुर समेत 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

वाराणसी सहित पूर्वांचल में बदलने जा रहा है मौसम, चल सकतीं तेज हवाएं, आ सकते बादल, बारिश भी संभव - weather is changing in eastern region including varanasi strong winds are expected cloudy rain is also possible


