लखनऊ में छाए बादल, कई इलाकों में तेज बारिश: मानसून सीजन में सामान्य से 2% कम बरसात - Lucknow News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Weather Update | Cyclone Alert & Heavy Rain Forecast In UP लखनऊ में छाए बादल, कई इलाकों में तेज बारिश:मानसून सीजन में सामान्य से 2% कम बरसात - कॉपी लिंक लखनऊ में ब…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Lucknow Weather Update | Cyclone Alert & Heavy Rain Forecast In UP
लखनऊ में छाए बादल, कई इलाकों में तेज बारिश:मानसून सीजन में सामान्य से 2% कम बरसात
- कॉपी लिंक
लखनऊ में बुधवार सुबह से बादल छाए हैं और बूंदाबांदी हो रही है। गोमतीनगर, पारा, रहीमाबाद, सरोजनीनगर समेत कई इलाकों में तेज बारिश भी हुई। हल्की हवाओं के साथ बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम में बदलाव से तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 25°C और अधिकतम 33°C रहने का अनुमान है। दिनभर बादल छाए रहने के साथ कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।
लखनऊ में 1 जून से 21 सितंबर तक 659.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि में सामान्य बारिश का आंकड़ा 649.2 मिमी है। आंकड़ों के मुताबिक, सीजन में अब तक सामान्य से करीब 2% कम बारिश हुई है।
मौसम की 3 तस्वीरें देखिए…
24 सितंबर को बदलेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में फिलहाल किसी मजबूत मौसम प्रणाली के न होने से मानसून की बारिश में भारी कमी आई है। राज्य में अब तक औसत से 6 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम लगभग सूखा हो चुका है, जिससे अगले 2 से 3 दिनों के भीतर वहां से मानसून की विदाई के लिए स्थितियां अनुकूल बन रही हैं।
हालांकि, राहत और बारिश का एक नया दौर जल्द शुरू होने वाला है। मध्य बंगाल की खाड़ी में बना दबाव का क्षेत्र अब और मजबूत होकर उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से पूर्वांचल (पूर्वी यूपी) में बारिश का नया सिलसिला शुरू होगा, जो 24 सितंबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों तक पहुंच जाएगा।
मध्य बंगाल की खाड़ी में बना दबाव का क्षेत्र मजबूत होकर उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से पूर्वांचल में बारिश का नया दौर शुरू होगा, जो 24 सितंबर तक पश्चिमी यूपी तक पहुंच सकता है। वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यूपी और आसपास के क्षेत्रों में मध्य क्षोभमंडल स्तर पर ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके प्रभाव से 28 सितंबर तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Monsoon Return; कानपुर में 27 तक झमाझम बारिश, आंधी-गरज और तेज हवा की IMD की चेतावनी - kanpur monsoon rain imd warns of heavy showers till sept 27

UP Weather, 24 सितंबर: प्रयागराज-बनारस-गोरखपुर समेत 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

वाराणसी सहित पूर्वांचल में बदलने जा रहा है मौसम, चल सकतीं तेज हवाएं, आ सकते बादल, बारिश भी संभव - weather is changing in eastern region including varanasi strong winds are expected cloudy rain is also possible


