यूपी विधानसभा अध्यक्ष महाना राष्ट्रगान छोड़कर चले गए, VIDEO: अचानक मंच से उतरे, कार में बैठकर रवाना; आयोजक बोले- दूसरी जगह बज रहा था - Unnao News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Unnao - Unnao News | Satish Mahana National Anthem Controversy Video Update यूपी विधानसभा अध्यक्ष महाना राष्ट्रगान छोड़कर चले गए, VIDEO:अचानक मंच से उतरे, कार में बैठकर रवाना; आयोजक…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Unnao
- Unnao News | Satish Mahana National Anthem Controversy Video Update
यूपी विधानसभा अध्यक्ष महाना राष्ट्रगान छोड़कर चले गए, VIDEO:अचानक मंच से उतरे, कार में बैठकर रवाना; आयोजक बोले- दूसरी जगह बज रहा था
- कॉपी लिंक
यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का राष्ट्रगान बीच में छोड़कर जाने का वीडियो सामने आया है। उन्नाव में शनिवार को कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने प्रोटोकॉल के तहत महाना को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके तुरंत बाद राष्ट्रगान शुरू हुआ।
सतीश महाना ने चलते राष्ट्रगान में ही तिरंगे को सलामी दी, हाथ जोड़ा और मंच के पीछे की ओर उतर गए। कुछ दूरी पर खड़े समर्थक भी उनके पास पहुंचे और पैर छूने लगे। इसके बाद महाना कार में बैठे और वहां से रवाना हो गए।
मामला पूरन नगर के एक स्कूल का है। जहां महाना प्रधानाचार्य परिषद के अधिवेशन और शैक्षिक संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। वीडियो रविवार को सामने आया। कार्यक्रम आयोजकों ने दैनिक भास्कर से कहा- जिस जगह सतीश महाना मौजूद थे, राष्ट्रगान वहां से काफी दूर बज रहा था।
2 तस्वीरें देखिए-
कार्यक्रम में 40 मिनट रहे, बोले- संस्थान मजबूत होंगे तो देश मजबूत होगा
सतीश महाना शनिवार शाम करीब 4 बजे एसवीएम इंटर कॉलेज के आस्था सभागार पहुंचे। वे करीब 40 मिनट तक कार्यक्रम में रहे। इस दौरान ‘शिक्षा प्रभा’ किताब का विमोचन भी किया।
महाना ने प्रधानाचार्यों और शिक्षाविदों से ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की। कहा कि शिक्षा संस्थान देश के विकास की नींव हैं। अगर संस्थान मजबूत होंगे, तो देश मजबूत होगा।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए दी गई राशि भगवान के चरणों में समर्पित है। इसे वापस मांगने की बात आस्थावानों को दुख पहुंचाने वाली है।
कांग्रेस नेता ने पूछा- क्या यह राष्ट्रगान का अपमान नहीं?
उन्नाव कांग्रेस कमेटी के नेता दिनेश शुक्ला ने आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष ने प्रोटोकॉल के तहत गार्ड ऑफ ऑनर लिया और राष्ट्रगान के दौरान वहां से चले गए। उन्होंने सवाल किया- क्या यह राष्ट्रगान का अपमान नहीं है?
वहीं, पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट किया गया कि BJP नेता और यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना राष्ट्रगान के लिए 52 सेकेंड नहीं रुक पाए। राष्ट्रगान होता रहा और वे उसके पूरा होने से पहले ही चलते बने। यह हमारे राष्ट्रगान का अपमान है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
BJP नेता की इस घटिया हरकत से हिंदुस्तान की संप्रभुता, इतिहास और संस्कृति के प्रतीक राष्ट्रगान का सम्मान करने वाला हर देशवासी आहत है, गुस्से में है। इस अपराध के लिए सतीश महाना, नरेंद्र मोदी और पूरी BJP को देश से माफी मांगनी चाहिए।
इस भास्कर पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दीजिए-
मानसून सत्र में पद छोड़ने की चेतावनी दी थी
5 अगस्त को विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सतीश महाना ने पद छोड़ने की चेतावनी दी थी। सपा के हंगामे पर उन्होंने कहा था- मेरे मन में पीड़ा है। मुझे पहली बार लगा कि या तो हमारे प्रयास में कहीं कमी रह गई या फिर डॉ. अंबेडकर की बात सही है कि कमी संविधान में नहीं, व्यक्तियों में होती है।
उन्होंने कहा था- मेरी लंबी राजनीतिक पारी अब अंतिम चरण में है। मुझे गंभीरता से विचार करना पड़ेगा कि पिछले साढ़े चार साल में जो किया, वह उचित था या अनुचित। मैं इस कुर्सी के योग्य हूं या नहीं, इस पर भी विचार करूंगा और जल्द निर्णय लूंगा।
--------------------------
ये खबर भी पढ़िए…
भाजपा का आरोप- सोनिया ने वंदे मातरम् रोकने की कोशिश की, राष्ट्रगीत के दौरान बात करते दिखीं
भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुख्यालय के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वंदे मातरम् गीत के दौरान सोनिया गांधी असहज दिखीं। उन्होंने गायन रोकने का संकेत दिया। राहुल भी गायन के दौरान असहज नजर आए।
वहीं, कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि सोनिया ने वंदे मातरम् रोकने की कोशिश नहीं की। वह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए कुर्सी मांग रही थीं। पढ़ें पूरी खबर
- बात खरी हैपंडितजी ने रुकवा दी अखिलेश की बुलंद रैली: 600 करोड़ की दवा गटक गए अफसर; 'रेलवे सिंह' की कृपा से बनते बिगड़े काम
- अखिलेश के सहयोगी दल चवन्नी से रुपया बने या नहीं: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 1 से 6, बसपा 0 से 10 हुई; जयंत-राजभर भी मजबूत हुए
- अब्बास बोले- मैं मुख्तार अंसारी का बेटा हूं: खून की आखिरी बूंद तक साथ दूंगा; जो आया है, वह जाएगा भी
- IPS अविनाश पांडेय के 6-महीने, 6 बार चर्चा में आए: मेरठ में प्रदर्शन करने वालों को पीटा, धुरंधर मूवी दिखाई; होली पर नाचे; VIDEO
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

वाराणसी में 1.16 अरब के साइबर फ्रॉड में 4 गिरफ्तार: फर्जी फर्म बनाकर खुलवाते थे बैंक अकाउंट, साइबर अपराधियों को देते थे डिटेल - Varanasi News

'उत्तर प्रदेश में स्कूल भी हो रहे चोरी': लखनऊ में संजय सिंह बोले- जौनपुर के 5 विद्यालय सिर्फ कागजों में, जमीन पर गायब - Lucknow News

संजय सिंह ने यूपी के 5 प्राइमरी स्कूलों को लेकर किया बड़ा दावा, कहा-ढूंढने वाले को देंगे 1 लाख इनाम


