होमउत्तर प्रदेशपहली से गोरखपुर के रास्ते नेपालगंज रोड तक चलेगी ट्रेन, पूर्वांचल को मिली बड़ी सौगात - varanasinepalganj road train via gorakhpur starts sept 1
उत्तर प्रदेश

पहली से गोरखपुर के रास्ते नेपालगंज रोड तक चलेगी ट्रेन, पूर्वांचल को मिली बड़ी सौगात - varanasinepalganj road train via gorakhpur starts sept 1

पहली से गोरखपुर के रास्ते नेपालगंज रोड तक चलेगी ट्रेन, पूर्वांचल को मिली बड़ी सौगात वाराणसी सिटी से गोरखपुर होते हुए नेपालगंज रोड तक नई ट्रेन सेवा 1 सितंबर से शुरू होगी, जिससे पूर्वांचल के ...और पढ़ें HighLights - 1 सितं…

Jagran के अनुसार30 अगस्त 2026 को 10:31 am बजे
पहली से गोरखपुर के रास्ते नेपालगंज रोड तक चलेगी ट्रेन, पूर्वांचल को मिली बड़ी सौगात
 - varanasinepalganj road train via gorakhpur starts sept 1

सौजन्य से:- Jagran

पहली से गोरखपुर के रास्ते नेपालगंज रोड तक चलेगी ट्रेन, पूर्वांचल को मिली बड़ी सौगात

वाराणसी सिटी से गोरखपुर होते हुए नेपालगंज रोड तक नई ट्रेन सेवा 1 सितंबर से शुरू होगी, जिससे पूर्वांचल के ...और पढ़ें

HighLights

- 1 सितंबर से वाराणसी-नेपालगंज रोड ट्रेन सेवा शुरू।

- गोरखपुर के रास्ते नेपाल सीमा तक सीधी कनेक्टिविटी।

- बहराइच-नेपालगंज रोड पर अमान परिवर्तन पूरा।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नेपाल सीमा नेपालगंज रोड तक आवागमन करने वाले पूर्वांचल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब लोग ट्रेन के माध्यम से सीधे नेपालगंज रोड तक पहुंच जाएंगे। बहराइच से नेपालगंज रोड के मध्य अमान परिवर्तन (छोटी से बड़ी रेल लाइन) का कार्य पूरा होने के बाद रेलवे प्रशासन ने नेपालगंज तक ट्रेन संचालित करने की अधिसूचना जारी कर दी है।

गोरखपुर के रास्ते वाराणसी सिटी से बहराइच तक पहले से चल रही ट्रेन का मार्ग विस्तार नेपालगंज रोड तक कर दिया है। अब एक सितंबर से गोरखपुर के रास्ते वाराणसी सिटी से बहराइच होते हुए नेपालगंज रोड तक ट्रेन चलाई जाएगी। इसके साथ ही गोरखपुर से बहराइच के बीच पहले से चल रही 05131/05132 नंबर की स्पेशल ट्रेन का संचालन बंद कर दिया जाएगा। अब 15132/15131 नंबर की ट्रेन प्रतिदिन वाराणसी सिटी से गोरखपुर के रास्ते बहराइच होते हुए नेपालगंज रोड तक चलेगी।

इस ट्रेन में वातानुकूलित, शयनयान और साधारण श्रेणी के कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार 31 अगस्त को उद्घाटन विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। इसके अलावा 07075/07076 नंबर की हैदराबाद-गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि का विस्तार चार अतिरिक्त फेरों के लिए किया गया है।

07076 नंबर की गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल 06, 13, 20 एवं 27 सितंबर को गोरखपुर से सुबह 08:30 बजे से चलाई जाएगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, भोपाल और नागपुर होते हुए दूसरे दिन शाम 05:25 बजे हैदराबाद पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में डबल लाइन कार्य से चार दिन ट्रेनें प्रभावित, 13 पैसेंजर ट्रेनें रद, जानिए पूरा शेड्यूल

- 15132 नंबर की ट्रेन वाराणसी सिटी से प्रतिदिन रात 10:35 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मऊ, भटनी और देवरिया होते हुए दूसरे दिन सुबह चार बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर से सुबह 04:10 बजे रवाना होकर आनंदनगर, बढ़नी और बहराइच होते हुए सुबह 11:45 बजे नेपालगंज रोड पहुंचेगी।

- 15131 नंबर की ट्रेन नेपालगंज रोड से प्रतिदिन शाम 04:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बहराइच, बढ़नी, आनंदनगर होते हुए रात 12:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर से रात 12:20 बजे रवाना होकर देवरिया, भटनी और मऊ होते हुए दूसरे दिन सुबह 05:30 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें