सलमान ने सनी बनकर हिंदू लड़की से रचाई शादी, वाराणसी में लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार
सलमान ने सनी बनकर हिंदू लड़की से रचाई शादी, वाराणसी में लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार Varanasi News In Hindi: सिगरा थाना क्षेत्र की युवती ने पुलिस को बताया कि सलमान नाम के युवक ने सनी बनकर उससे शादी रचाई है, पुलिस ने युवती…

सौजन्य से:- ABP News
सलमान ने सनी बनकर हिंदू लड़की से रचाई शादी, वाराणसी में लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार
Varanasi News In Hindi: सिगरा थाना क्षेत्र की युवती ने पुलिस को बताया कि सलमान नाम के युवक ने सनी बनकर उससे शादी रचाई है, पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
उत्तर प्रदेश के वाराणसी से लव जिहाद ( Love Jihad) का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छिपाकर एक हिंदू लड़की से शादी रचाई है. शादी के बाद युवती को पता चला कि वह दूसरे धर्म और परंपरा से जुड़ा हुआ व्यक्ति है, जिस पर युवती ने मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है.
जानाकारी के मुताबिक, वाराणसी के सिगरा थाना अंतर्गत से यह मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने सिगरा थाना अंतर्गत शिकायत दर्ज कराई है कि सलमान नामक युवक ने अपनी पहचान छुपा कर उससे शादी कर ली. शादी के बाद उसे पता चला कि वह दूसरे धर्म और परंपरा से जुड़ा हुआ व्यक्ति है. अब इस मामले में पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मुकदमा पंजीकृत कर सलमान को गिरफ्तार कर लिया है.
डेटिंग ऐप पर दोस्ती फिर ब्लैकमेलिंग! शातिर महिला का खौफनाक खेल
पहचान छुपा कर हिंदू लड़की से रचाई शादी
एबीपी लाइव को मिली जानकारी के अनुसार, वाराणसी के सिगरा थाना अंतर्गत एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसका कहना था कि सलमान नामक युवक ने सनी बनकर उसके साथ शादी कर ली. हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी हुई. शादी के बाद उसे पता चला कि सनी दूसरे धर्म से जुड़ा हुआ है. इसके बाद दोनों में विवाद गहराने लगा. अब पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लिया है.
आरोपी सलमान को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वहीं, इस मामले को लेकर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत एसीपी शुभम कुमार का कहना है कि, "प्राप्त शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जा चुका है. इसके अलावा उसकी गिरफ्तारी भी की गई है. अब इस मामले में आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी." फिलहाल, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है.
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मारी: वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर दुर्घटना,दो घायल अस्पताल में भर्ती - Rajatalab News

CM योगी का ऐलान- नई यूथ पॉलिसी जल्द लाएगी सरकार; इनोवेशन-एजुकेशन पर फोकस

उपद्रव प्रदेश से UP अब उत्सव प्रदेश, विकसित भारत के लिए विकसित यूपी जरूरी : योगी आदित्यनाथ - up is now state of celebration from state of updrav developed up is essential for a developed india yogi adityanath


