होमक्राइमलखनऊ में चालक ने 9 साल के बच्चे से पांच महीने तक किया दुष्कर्म, नौकरी छूटी तो बच्चे ने खोला राज
क्राइम

लखनऊ में चालक ने 9 साल के बच्चे से पांच महीने तक किया दुष्कर्म, नौकरी छूटी तो बच्चे ने खोला राज

लखनऊ में चालक ने 9 साल के बच्चे से पांच महीने तक किया दुष्कर्म, नौकरी छूटी तो बच्चे ने खोला राज आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच में जुटी. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August 10, 2026 at 9:44 AM I…

ETV Bharat के अनुसार10 अगस्त 2026 को 05:18 am बजे
लखनऊ में चालक ने 9 साल के बच्चे से पांच महीने तक किया दुष्कर्म, नौकरी छूटी तो बच्चे ने खोला राज

सौजन्य से:- ETV Bharat

लखनऊ में चालक ने 9 साल के बच्चे से पांच महीने तक किया दुष्कर्म, नौकरी छूटी तो बच्चे ने खोला राज

आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच में जुटी.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 10, 2026 at 9:44 AM IST

लखनऊ: कैसरबाग थाना क्षेत्र में एक कारोबारी के नौ साल के पोते के साथ उसके घर में चालक के तौर पर काम करने वाले युवक ने करीब पांच महीने तक दुष्कर्म किया. आरोपी बच्चे को धमकी देता था कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा. डर के कारण बच्चा लंबे समय तक चुप रहा. परिवार जब कैसरबाग से गोमतीनगर शिफ्ट हुआ और चालक की नौकरी चली गई, तब बच्चे ने हिम्मत जुटाकर परिजनों को पूरी बात बताई. इसके बाद दादा की शिकायत पर कैसरबाग थाने में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस ने शुक्रवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पार्किंग में खेलने के दौरान करता था गलत हरकत: एसीपी कैसरबाग नवरत्न गौतम के मुताबिक, आरोपी सुहान मूल रूप से बीकेटी के रुदही गांव का रहने वाला है. वह कारोबारी के घर लंबे समय से चालक के तौर पर काम कर रहा था. परिवार के लोग उस पर भरोसा करते थे और उसे घर के सदस्य की तरह मानते थे.

आरोप है कि चालक अपार्टमेंट की पार्किंग में बच्चे के साथ खेलने के दौरान उसके साथ गलत हरकत करता था. यह सिलसिला करीब पांच महीने तक चलता रहा. आरोपी बच्चे को धमकी देता था कि अगर उसने घरवालों को कुछ बताया तो उसे जान से मार देगा. इस धमकी के कारण बच्चा डर गया और किसी से कुछ नहीं कहा.

व्यवहार बदला तो परिजनों को हुआ शक: कुछ समय से बच्चे के व्यवहार में बदलाव नजर आने लगा था. परिजनों ने उससे बातचीत की तो उसने धीरे-धीरे अपने साथ हुई घटनाओं के बारे में बताया. परिवार के लोगों को पहले इस बात पर विश्वास नहीं हुआ, क्योंकि आरोपी लंबे समय से उनके यहां काम कर रहा था और उसे परिवार का हिस्सा माना जाता था. बच्चे की बात सामने आने के बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. मामले की जांच की जा रही है.

लखनऊ में पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले: राजधानी में बच्चों के साथ गलत हरकत और दुष्कर्म के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं. खास बात यह है कि कई मामलों में आरोपी बच्चों के आसपास रहने वाले या उनके भरोसे के लोग ही रहे हैं. इनमें वैन चालक, शिक्षक और घरेलू स्तर पर बच्चों के संपर्क में रहने वाले लोग शामिल रहे हैं.

ये घटनाएं

- छह वर्षीय एलकेजी छात्र के साथ वैन चालक विमलेश वर्मा पर छेड़छाड़ का आरोप लगा था. शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था.

- बाजारखाला: कक्षा दो की छात्रा के साथ वैन चालक ऋषि निगम पर छेड़छाड़ का आरोप लगा था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था.

- जानकीपुरम: 17 वर्षीय किशोरी के साथ शिक्षक आरएस तिवारी पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया था.

- तालकटोरा: चार वर्षीय बच्ची के साथ वैन चालक पर दुष्कर्म का आरोप लगा था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था.

- इंदिरानगर: चार वर्षीय बच्चे के साथ वैन चालक पर दुष्कर्म का आरोप सामने आया था. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.

- मलिहाबाद क्षेत्र: सात-सात साल की दो बच्चियों के साथ वैन चालक इम्तियाज पर छेड़छाड़ का आरोप लगा था. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था.

बच्चों को अच्छे और गलत स्पर्श का फर्क समझाएं: मनोचिकित्सक अभिनव तिवारी का कहना है कि अभिभावकों को बच्चों के साथ इस विषय पर खुलकर बातचीत करनी चाहिए. बच्चों को डराने के बजाय उन्हें यह समझाना जरूरी है कि उनके शरीर को लेकर उनकी सहमति और सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है.

अभिभावक इन बातों का रखें ध्यान

- बच्चों को अच्छे और गलत स्पर्श का अंतर सरल भाषा में समझाएं.

- बच्चे को बताएं कि कोई भी व्यक्ति गलत तरीके से छुए या असहज महसूस कराए तो वह तुरंत माता-पिता को बताए.

- बच्चों को यह भरोसा दिलाएं कि सच बताने पर उन्हें डांटा या दोषी नहीं ठहराया जाएगा.

- माता-पिता का मोबाइल नंबर बच्चे को याद जरूर कराएं.

- ड्राइवर, वैन चालक, घरेलू कर्मचारी और अन्य स्टाफ के व्यवहार पर नजर रखें.

- बच्चे को किसी व्यक्ति के साथ अकेला छोड़ने से पहले पर्याप्त सावधानी बरतें.

- समय-समय पर बच्चे से अकेले में सहज बातचीत करें और पूछें कि स्कूल, वाहन या घर के आसपास सब ठीक है या नहीं.

- बच्चे के व्यवहार में अचानक बदलाव, डर, चुप्पी या किसी खास व्यक्ति से मिलने से बचने जैसी बातों को नजरअंदाज न करें.

- बच्चा कोई गंभीर बात बताए तो उसे बार-बार सवालों में न उलझाएं और न ही उसकी बात को झूठ मानकर टालें. जरूरत पड़ने पर तुरंत पुलिस और विशेषज्ञ की मदद लें.

- सबसे जरूरी बात यह है कि बच्चों को यह भरोसा होना चाहिए कि उनके माता-पिता उनकी बात सुनेंगे और उनकी सुरक्षा के लिए उनके साथ खड़े रहेंगे.

यह भी पढ़ें: लखनऊ में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, दरोगा के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच के आदेश

यह भी पढ़ें: लखनऊ में नाबालिग से गैंगरेप के दो आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें