होम›खेल›वाराणसी सह‍ित पूर्वांचल में तीन द‍िन और बादलों की सक्र‍ियता, फ‍िर साफ होने लगेगा आसमान - varanasi and purvanchal weather clouds but no rain expected
खेल

वाराणसी सह‍ित पूर्वांचल में तीन द‍िन और बादलों की सक्र‍ियता, फ‍िर साफ होने लगेगा आसमान - varanasi and purvanchal weather clouds but no rain expected

वाराणसी सहित पूर्वांचल में तीन दिन और बादलों की सक्रियता, फिर साफ होने लगेगा आसमान वाराणसी और पूर्वांचल में दो दिनों से बादल छाए हैं, लेकिन कम आर्द्रता और लोकल हीटिंग की कमी के कारण ...और पढ़ें HighLights - वाराणसी और पू…

Jagran के अनुसार13 सितंबर 2026 को 12:04 pm बजे
वाराणसी सह‍ित पूर्वांचल में तीन द‍िन और बादलों की सक्र‍ियता, फ‍िर साफ होने लगेगा आसमान
 - varanasi and purvanchal weather clouds but no rain expected

सौजन्य से:- Jagran

वाराणसी सहित पूर्वांचल में तीन दिन और बादलों की सक्रियता, फिर साफ होने लगेगा आसमान

वाराणसी और पूर्वांचल में दो दिनों से बादल छाए हैं, लेकिन कम आर्द्रता और लोकल हीटिंग की कमी के कारण ...और पढ़ें

HighLights

- वाराणसी और पूर्वांचल में बादल, पर बारिश का इंतजार जारी।

- कम आर्द्रता और लोकल हीटिंग बारिश न होने का कारण।

- अगले तीन दिन बादलों की सक्रियता, फिर आसमान साफ होगा।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सहित वाराणसी में विगत दो दिनों से बादलों की आवाजाही का रुख तो बना है और बादल भी आ रहे हैं लेकिन बिना बरसात किए ही बादल लौट भी जा रहे हैं। इसके पीछे लोकल हीटिंंग में कमी वजह मानी जा रही है। आर्द्रता का स्तर भी घटा हुआ है जिसकी वजह से बादल पानी नहीं गिरा पा रहे हैं।

पूर्वांचल और वाराणसी में मौसम का रुख बदला होने के साथ ही वातावरण में नमी का स्तर भी कम हो चला है। लोकल हीटिंंग की कमी के बीच मौसम विभाग ने इस पूरे सप्ताह के लिए जो अनुमान जताए हैं वह बादलों की मामूली सक्रियता के ही हैं। माना जा रहा है कि अब बारिश की सूरत भी इन हालातों में कम ही बनेगी।

रविवार की सुबह वातावरण में नमी का स्तर बढ़ा रहा तो दिन चढ़ने के साथ ही धूप का असर भी प्रभावी होता रहा। बादलों की आवाजाही और धूप छांव के खेल के साथ ही मौसम का रुख बेहतर रहा। धूप में तल्खी कम रही तो पुरवा हवाओं का जोर भी बना रहा। माना जा रहा है कि इस सप्ताह मौसम मिलाजुला बना रहेगा।

बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 33.4°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम रहा। जबकि अधिकतम तापमान 25.4°C डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य रहा। वहीं आर्द्रता इस दौरान न्यूनतम 72% फीसद और अधिकतम 77% दर्ज की गई। वातावरण में आर्द्रता में कमी आने की वजह से बादलों की आवाजाही के बीच बारिश नहीं हो सकी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें