होम›खेल›Lucknow News: गोरखपुर की गर्ल्स ने लखनऊ में चल रही बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दिखाया दम
खेल

Lucknow News: गोरखपुर की गर्ल्स ने लखनऊ में चल रही बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दिखाया दम

लखनऊ (ब्यूरो)। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बॉक्सिंग हॉल में आयोजित 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गर्ल्स मुक्केबाजों ने अपने दमदार प्रदर्शन से रोमांच भर दिया। गुरुवार को अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की…

inextlive के अनुसार24 सितंबर 2026 को 04:04 pm बजे
Lucknow News: गोरखपुर की गर्ल्स ने लखनऊ में चल रही बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दिखाया दम

सौजन्य से:- inextlive

लखनऊ (ब्यूरो)। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बॉक्सिंग हॉल में आयोजित 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गर्ल्स मुक्केबाजों ने अपने दमदार प्रदर्शन से रोमांच भर दिया। गुरुवार को अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की सभी स्पर्धाएं पूरी हो गईं। दोनों आयु वर्गों के संयुक्त अंकों के आधार पर गोरखपुर मंडल ने 39 अंक हासिल कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि वाराणसी मंडल 28 अंकों के साथ उपविजेता रहा।

आत्मविश्वास और अनुशासन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन रिंग में उतरी मुक्केबाजों ने आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना के साथ मुकाबले खेले। अलग-अलग भार श्रेणियो में खिलाड़ियों के बीच पदक के लिए प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। अंडर-19 गर्ल्स ग्रुप के 45 केजी भार वर्ग में वाराणसी की साधना ने गोल्ड और प्रयागराज की शिल्पा ने सिल्वर जीता।

इन्होंने भी मेडल किए अपने नाम

48 किलोग्राम में कानपुर की अन्नू और 51 किलोग्राम में मुरादाबाद की दिव्यांशी ने गोल्ड जीता। 54 किलोग्राम भार वर्ग में गोरखपुर की लक्ष्मी यादव ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं, आगरा की सोमन चाहर ने 57 किलोग्राम और कानपुर की अमूल्या केसरवानी ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड जीता।

इन्होंने भी मारा मैदान

- अंडर-17 वर्ग में आगरा की दीपिका ने 42 केजी ग्रुप, गोरखपुर की नीशू ने 44 केजी ग्रुप और तेजस्वी ने 46 केजी ग्रुप में गोल्ड जीता।

- वाराणसी की चांदनी मौर्या ने 48 केजी और लखनऊ की इंदविरा ने 50 केजी ग्रुप में गोल्ड जीता।

- वाराणसी की कुसुम यादव ने 52 केजी और गोरखपुर की ममता ने 54 केजी ग्रुप में बाजी मारी। मेरठ की प्रियांशी ने 57 केजी और वाराणसी की जाग्रति ने 60 केजी ग्रुप में गोल्ड जीता।

खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

गर्ल्स ग्रुप की स्पर्धाओं के समापन पर मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मंडल डॉ। दिनेश कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और विजेता व उपविजेता मंडलों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। पदक वितरण समारोह का संचालन डॉ। ज्योत्सना सिंह ने किया।

सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम

प्रतियोगिता में दूसरे मंडलों से आए खिलाड़ियों के ठहरने के लिए आवासीय व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रतियोगिता स्थल पर चिकित्सा सेवाएं भी उपलब्ध कराई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की चिकित्सकीय टीम मुकाबलों के दौरान उपस्थित रहती है।

आज से ब्वॉयज ग्रुप के मुकाबले

सभी मंडलों की बालक टीमें लखनऊ पहुंच चुकी है। आज से अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के ब्वॉयज खिलाड़ियों के मुकाबले शुरू होंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें