होम›शिक्षा-करियर›यूपी कांग्रेस कल छात्र नेताओं से करेगी संवाद: कई महत्वपूर्ण लोगों को दिलाएगी पार्टी की सदस्यता - Uttar Pradesh News
शिक्षा-करियर

यूपी कांग्रेस कल छात्र नेताओं से करेगी संवाद: कई महत्वपूर्ण लोगों को दिलाएगी पार्टी की सदस्यता - Uttar Pradesh News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - UP Congress Samvad | Lucknow Student Leaders Meeting Ajay Rai Strategy यूपी कांग्रेस कल छात्र नेताओं से करेगी संवाद:कई महत्वपूर्ण लोगों को दिलाएगी पार्टी की सदस्यता - कॉपी लिंक उत्त…

Dainik Bhaskar के अनुसार26 सितंबर 2026 को 03:04 pm बजे
यूपी कांग्रेस कल छात्र नेताओं से करेगी संवाद:  कई महत्वपूर्ण लोगों को दिलाएगी पार्टी की सदस्यता - Uttar Pradesh News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- UP Congress Samvad | Lucknow Student Leaders Meeting Ajay Rai Strategy

यूपी कांग्रेस कल छात्र नेताओं से करेगी संवाद:कई महत्वपूर्ण लोगों को दिलाएगी पार्टी की सदस्यता

- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश कांग्रेस 2027 विधानसभा चुनाव से पहले छात्र नेताओं और युवाओं के बीच अपनी सक्रियता बढ़ाने की तैयारी में है। पार्टी की ओर से 27 सितंबर को लखनऊ में ‘छात्र नेताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के वर्तमान व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, पदाधिकारी और चिन्हित छात्र नेता शामिल होंगे।

कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जनेश्वर मिश्रा पार्क के गेट नंबर-5 स्थित द वेनेशन गार्डन में होगा। इसकी अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय करेंगे। कार्यक्रम में एआईसीसी के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम मुख्य वक्ता और एआईसीसी सचिव-सहप्रभारी यूपी अब्दुल हन्नान वक्ता के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव राजेश सिंह, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तरुण पटेल और आशीष दीक्षित की ओर से किया गया है।

दोपहर 12:30 बजे सदस्यता अभियान

इसके बाद कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय नेहरू भवन, 10 माल एवेन्यू में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित करेगी। पार्टी के मुताबिक, राजेंद्र पाल गौतम, अजय राय और अब्दुल हन्नान की मौजूदगी में कई महत्वपूर्ण लोग कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

पार्टी ने सदस्यता लेने वालों के नाम फिलहाल सार्वजनिक नहीं किए हैं। कांग्रेस के मुताबिक, यह कार्यक्रम 27 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे होगा।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें