होम›शिक्षा-करियर›उत्तर प्रदेश में भी सक्रिय होगी कॉकरोच पार्टी, स्कूलों को सुधारने का चलाएगी अभियान - cockroach party will be active in uttar pradesh soon and launch campaign to improve schools
शिक्षा-करियर

उत्तर प्रदेश में भी सक्रिय होगी कॉकरोच पार्टी, स्कूलों को सुधारने का चलाएगी अभियान - cockroach party will be active in uttar pradesh soon and launch campaign to improve schools

उत्तर प्रदेश में भी सक्रिय होगी कॉकरोच पार्टी, स्कूलों को सुधारने का चलाएगी अभियान Cockroach Party: रत्ना सिंह ने बताया कि अगर सरकार इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटा देती है, तो कोई प्रदर्शन नहीं होगा। HighLight…

Jagran के अनुसार26 सितंबर 2026 को 03:04 pm बजे
उत्तर प्रदेश में भी सक्रिय होगी कॉकरोच पार्टी, स्कूलों को सुधारने का चलाएगी अभियान - cockroach party will be active in uttar pradesh soon and launch campaign to improve schools

सौजन्य से:- Jagran

उत्तर प्रदेश में भी सक्रिय होगी कॉकरोच पार्टी, स्कूलों को सुधारने का चलाएगी अभियान

Cockroach Party: रत्ना सिंह ने बताया कि अगर सरकार इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटा देती है, तो कोई प्रदर्शन नहीं होगा।

HighLights

- समाजवादी पार्टी के बाद अब कॉकरोच पार्टी सुधारेगी स्कूलों का स्तर

- लखनऊ में लोगों को जोड़ने के लिए काकरोच पार्टी ने किया आह्वान

- मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए दो को मुंबई सहित कई राज्यों में प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, लखनऊ : कॉकरोच पार्टी देश के अन्य राज्यों के साथ उत्तर प्रदेश के स्कूलों को सुधारने के लिए चरणबद्ध तरीके से अभियान की योजना बना चुकी है। पार्टी ने स्कूलों की जर्जर अवस्था, शिक्षकों की कार्यप्रणाली, बच्चों में शिक्षा के प्रति कम, मिड डे मील के प्रति ज्यादा रुचि व मूलभूत सुविधाओं जैसे मुद्दों को उठाने का संकल्प लिया है।

कॉकरोच पार्टी की प्रवक्ता व कानूनी सलाहकार रत्ना सिंह ने शनिवार को ओडियन सिनेमा के पास राजधानी गेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में उत्तर प्रदेश के लिए अपनी पार्टी की योजनाओं को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि देश में शिक्षा व चिकित्सा की स्थिति बेहद खराब है।

कॉकरोच पार्टी दो अक्टूबर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए मुंबई सहित कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन की शुरुआत करेगी। रत्ना सिंह ने बताया कि अगर सरकार इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटा देती है, तो कोई प्रदर्शन नहीं होगा।

रत्ना सिंह ने कहा कि लोगों को समझना होगा कि वोट का अधिकार ही है जो सभी परेशानियों से मुक्ति दिला सकता है। बिना किसी राजनीतिक दल का नाम लिए, उन्होंने कहा कि यूपी में बुलडोजर का खौफ पैदा करने का काम किया जा रहा है। समस्याओं के समाधान के लिए लोगों को आगे आना होगा और कॉकरोच पार्टी से जुड़ना होगा।

कॉकरोच पार्टी पार्टी के सदस्य उज्ज्वल पांडे, आजाद मोहन, फरहान ने कहा कि सिर्फ हमारी पार्टी ही भारत के संविधान को मानती है। उन्होंने दावा किया कि कॉकरोच पार्टी कोई राजनीतिक दल नहीं है और न ही वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रतिभाग करने जा रही है। लखनऊ प्रभारी उदयकांत ने बताया कि कॉकरोच पार्टी की ओर से आदिवासी स्कूलों को भी ठीक करने का बीड़ा उठाया जा रहा है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें