राजकीय महाविद्यालय कुरसंडा में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता: 'विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश' थीम पर 65 छात्रों ने लिया हिस्सा - Sadabad News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Hathras - Sadabad - Viksit Bharat Viksit Uttar Pradesh GK Competition At Kursanda College राजकीय महाविद्यालय कुरसंडा में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता:'विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश'…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Hathras
- Sadabad
- Viksit Bharat Viksit Uttar Pradesh GK Competition At Kursanda College
राजकीय महाविद्यालय कुरसंडा में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता:'विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश' थीम पर 65 छात्रों ने लिया हिस्सा
- कॉपी लिंक
सादाबाद के राजकीय महाविद्यालय कुरसंडा में 'विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश' थीम पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में 65 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों से जुड़े सवालों के जवाब दिए।
इसका मकसद छात्रों को विकसित भारत-2047 के लक्ष्य, उत्तर प्रदेश की विकास योजनाओं, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और डिजिटल इंडिया के प्रति जागरूक करना था। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, जी-20, मिशन शक्ति और एक जिला-एक उत्पाद जैसे विषयों से सवाल पूछे गए।
प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष के हिमांशु ने पहला स्थान पाया। बीए द्वितीय वर्ष के अंकित कुमार सिंह दूसरे और बीए प्रथम वर्ष की वैष्णवी तथा बीए तृतीय वर्ष के सौम्य पराशर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। प्राचार्य प्रो. डॉ. मृदुला गौतम ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Investing In The Future: Empowering Teachers & Learners In Uttar Pradesh | Outlook India

उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं; कई शहरों में स्कूल-कॉलेज बंद - up heavy rain red alert in 35 districts schools closed

यूपी में बारिश और आकाशीय बिजली पर सीएम योगी सख्त, रेड-ऑरेंज जोन अलर्ट पर, 24 घंटे में सहायता के निर्देश - up rain cm yogi directs aid redorange alerts issued


