अपनी किस्मत बदलने वाली महिलाओं की कहानियां: यूपी सरकार की मदद से जिन्होंने अपना भाग्य बदला, दैनिक भास्कर उनका करेगा सम्मान; ‘तेजस्विनी’ अभियान आज से - Uttar Pradesh News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Tejaswini Campaign UP | Empowering Women Success Stories | Dainik Bhaskar अपनी किस्मत बदलने वाली महिलाओं की कहानियां:यूपी सरकार की मदद से जिन्होंने अपना भाग्य बदला, दैनिक भास्कर उनक…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Tejaswini Campaign UP | Empowering Women Success Stories | Dainik Bhaskar
अपनी किस्मत बदलने वाली महिलाओं की कहानियां:यूपी सरकार की मदद से जिन्होंने अपना भाग्य बदला, दैनिक भास्कर उनका करेगा सम्मान; ‘तेजस्विनी’ अभियान आज से
- कॉपी लिंक
यूपी में महिलाएं चुनौतियों से नहीं, बल्कि बदलाव से नई कहानियां गढ़ रही हैं। फिर चाहे वो गांव की बैंक सखी हो या शहर की आंत्रप्रेन्योर। खेल के मैदान में नाम रोशन करने वाली बेटियां हो या ब्यूरोक्रेसी में जिम्मेदारियां संभाल रही महिलाएं। हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी अलग पहचान बना रही हैं…।
इसी बदलती तस्वीर को मंच देने के लिए दैनिक भास्कर लेकर आ रहा है- 'तेजस्विनी: नारी से नया UP'। सरकारी योजनाओं का फायदा उठाकर सशक्त बनने वाली ऐसी महिलाओं को ‘तेजस्विनी’ अभियान के जरिए सम्मानित कर उनकी कहानियों को बड़े मंच तक पहुंचाया जाएगा।
यह पहल प्रदेश की उन महिलाओं की उपलब्धियों और प्रेरक कहानियों को सामने लाएगी, जिन्होंने अपने काम से न सिर्फ अपनी पहचान बनाई, बल्कि अपने आसपास की दूसरी महिलाओं के लिए भी नई राह तैयार की है।
'तेजस्विनी- नारी से नया UP' अभियान 2 सितंबर से
दैनिक भास्कर का 'तेजस्विनी- नारी से नया UP' अभियान 2 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। अगर आप खुद किसी क्षेत्र में उल्लेखनीय काम कर रही हैं या आपके आसपास कोई ऐसी महिला है, जिसकी कहानी दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा बन सकती है, तो उसे इस पहल से जोड़ने का मौका है। स्क्रीन पर दिए गए लिंक https://www.bhaskar.com/tejaswani-mahotsav के जरिए खुद को या किसी प्रेरणादायक महिला को नॉमिनेट किया जा सकता है।
क्योंकि एक महिला की उड़ान सिर्फ उसकी अपनी मंजिल नहीं होती। वह अपने साथ कई और महिलाओं के लिए आसमान खोलती है। तेजस्विनी- नारी से नया यूपी। आपकी कहानी, आपकी पहचान, आपकी उड़ान।
सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक, बदल रही महिलाओं की तस्वीर
महिला सशक्तीकरण की शुरुआत सुरक्षित माहौल से होती है। उत्तर प्रदेश में ‘मिशन शक्ति’ के जरिए महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया जा रहा है।
महिलाओं को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ जरूरत के समय सहायता उपलब्ध कराने के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं भी काम कर रही हैं। पिंक बूथ, वन स्टॉप सेंटर और 181 हेल्पलाइन जैसी सुविधाएं महिलाओं के लिए सुरक्षा और सहायता का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। लेकिन महिला सशक्तीकरण की तस्वीर अब सुरक्षा से आगे बढ़कर शिक्षा, रोजगार, वित्तीय स्वतंत्रता और उद्यमिता तक पहुंच रही है।
बैंक सखी से आंत्रप्रेन्योर तक, हर क्षेत्र में बढ़ रही भागीदारी
गांवों में BC (बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट) सखी के रूप में महिलाएं बैंकिंग सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने में भूमिका निभा रही हैं। इससे उन्हें आर्थिक गतिविधि से जुड़ने और अपनी आय बढ़ाने का अवसर मिला है।
वहीं शहरों और कस्बों में महिलाएं अपने छोटे कारोबार को ब्रांड में बदल रही हैं। कोई फूड बिजनेस चला रही है, कोई हस्तशिल्प को बाजार तक पहुंचा रही है, तो कोई टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप के जरिए नई संभावनाएं तलाश रही है। मुद्रा योजना और स्टैंड-अप इंडिया जैसी योजनाओं ने महिला उद्यमियों के लिए औपचारिक वित्तीय व्यवस्था से जुड़ने के अवसर बढ़ाए हैं।
इसी तरह बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जैसी पहल बेटियों की शिक्षा और भविष्य को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही हैं। यानी बदलाव की यह कहानी एक ही क्षेत्र तक सीमित नहीं है।
तेजस्विनी में चार स्तरों पर होगा महिलाओं का सशक्तीकरण
दैनिक भास्कर का 'तेजस्विनी- नारी से नया UP' सिर्फ सम्मान समारोह नहीं होगा। इसे महिलाओं को पहचान, सीखने, नेटवर्क और आगे बढ़ने के अवसरों से जोड़ने वाले मंच के रूप में तैयार किया जा रहा है।
1. सम्मान: उपलब्धियों को पहचान
अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाली महिलाओं को सार्वजनिक पहचान और सम्मान दिया जाएगा। उद्देश्य है कि उनकी सफलता की कहानी दूसरी महिलाओं तक पहुंचे।
2. सीख: सफलता से सीखने का अवसर
सफल महिला उद्यमियों, विशेषज्ञों और अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रही महिलाओं से सीखने और अनुभव साझा करने के अवसर मिलेंगे।
3. नेटवर्किंग: एक-दूसरे से जुड़ने का मंच
अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाओं को एक-दूसरे से जोड़ने की कोशिश होगी, ताकि अनुभव, संपर्क और अवसर साझा किए जा सकें।
4. ग्रोथ: आगे बढ़ने के नए अवसर
शिक्षा, स्किल, फाइनेंस, एंटरप्रेन्योरशिप और डिजिटल क्षमता जैसे क्षेत्रों में महिलाओं की आगे बढ़ने की संभावनाओं को मजबूत करने पर जोर रहेगा।
18 मंडलों में होंगे तेजस्विनी सम्मान समारोह
तेजस्विनी को प्रदेशव्यापी पहल बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश के 18 मंडलों में सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। इन समारोहों में उन महिलाओं को सामने लाया जाएगा, जिन्होंने अपने काम और उपलब्धियों से समाज में बदलाव की मिसाल कायम की है।
सम्मान पाने वाली महिलाओं में गांव में वित्तीय सेवाएं पहुंचाने वाली BC सखी, कारोबार करने वाली महिला उद्यमी, खेलों में उपलब्धि हासिल करने वाली महिला खिलाड़ी, शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टॉपर बेटियां, प्रशासनिक जिम्मेदारी निभा रही महिलाएं, नए आइडिया पर काम कर रही स्टार्टअप फाउंडर्स, अपने हुनर से पहचान बनाने वाली कारीगर महिलाएं, शिक्षा और समाज में बदलाव की अगुवाई करने वाली महिलाएं शामिल होंगी।
एक महिला की सफलता, दूसरी के लिए रास्ता
महिला सशक्तीकरण की सबसे बड़ी ताकत प्रेरणा है। जब किसी छोटे गांव की महिला अपने दम पर कारोबार खड़ा करती है, तो उसके आसपास की दूसरी महिलाओं को भी आगे बढ़ने का भरोसा मिलता है।
जब कोई बेटी खेल में मेडल जीतती है, परीक्षा में टॉप करती है या प्रशासनिक सेवा में पहुंचती है, तो उसकी उपलब्धि सिर्फ उसकी व्यक्तिगत सफलता नहीं रहती। वह दूसरी बेटियों के सपनों को भी ताकत देती है। तेजस्विनी ऐसी ही कहानियों को सामने लाने का प्रयास है।
नए UP की कहानी, महिलाओं की नजर से
उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में महिलाओं की भूमिका लगातार बढ़ रही है। महिला श्रमबल की भागीदारी से लेकर स्वयं सहायता समूहों, उद्यमिता, शिक्षा और खेल तक- महिलाएं प्रदेश के सामाजिक और आर्थिक बदलाव का महत्वपूर्ण हिस्सा बन रही हैं। तेजस्विनी- नारी से नया UP इसी बदलाव को पहचान देने की पहल है।
यह उस उत्तर प्रदेश की कहानी सामने लाना चाहता है जहां महिला सुरक्षित है, बेटी शिक्षित है, ग्रामीण महिला आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर है, उद्यमी अपने कारोबार का विस्तार कर रही है और महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्व की भूमिका निभा रही हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी की 10 MLC सीटों के चुनाव में परखी जाएगी विधायकों की निष्ठा, सपा-BJP में अतिरिक्त सीटों के लिए होगी जंग

Lucknow News: गोरखपुर की गर्ल्स ने लखनऊ में चल रही बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दिखाया दम

यूपी चुनाव से पहले अखिलेश ने चला 'मुस्लिम कार्ड', जासमीर अंसारी को दी बड़ी जिम्मेदारी


